जनवरी 2021 महीने में एकत्र किए गए GST रेवेन्यू ने करीब 1.20 लाख करोड़ रुपये के रिकॉर्ड हाई को छू लिया। सरकार के GST लागू करने के बाद अब तक का यह सबसे बड़ा कलेक्शन है। फाइनेंस मिनिस्ट्री ने कहा कि आंकड़ों के लिहाज से से 31 जनवरी शाम 6 बजे तक 1,19,847 करोड़ रुपये का GST कलेक्शन हुआ है। इसमें 21,923 करोड़ रुपये CGST है और 29,014 करोड़ रुपये SGST है। वहीं 60,288 करोड़ रुपये IGST है। जनवरी 2021 में GST कलेक्शन साल भर पहले के इसी महीने के GST कलेक्शन से 8 फीसदी अधिक है। जनवरी 2020 में सरकार ने करीब 1.1 लाख करोड़ रुपये जुटाए थे।
दिसंबर 2020 में 1.15 लाख करोड़ रुपये का GST कलेक्शन हुआ था। फाइनेंस मिनिस्ट्री ने कहा है कि पिछले 4 महीने में सरकार को 1 लाख करोड़ रुपये से अधिक की आमदनी हुई है। GST कलेक्शन में लगातार बढ़ोतरी का यह ट्रेंड संकेत देता है कि महामारी के बाद अर्थव्यवस्था में तेज रिकवरी हुईी है। बयान में आगे कहा गया है कि इसमें फेक बिलिंग पर लगाम, GST, इनकम- टैक्स (Income-tax) और कस्टम आईटी सिस्टम्स (Customs IT systems) जैसे कई स्त्रोतों से डेटा का इस्तेमाल कर गहरा डेटा एनालिटिक्स और प्रभावी टैक्स एडमिनिस्ट्रेशन का भी योगदान है।
सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।
