How to Pay Income Tax with a Credit Card: वित्त वर्ष 2025-26 के एडवांस टैक्स की आखिरी किश्त जमा करने की डेडलाइन 15 मार्च है यानी कि आज। अब जिन टैक्सपेयर्स की अनुमानित देनदारी ₹10 हजार से अधिक है, उन्हें बकाए पर ब्याज शुल्क से बचने के लिए समय पर किश्त भरना जरूरी है। आजकल इनकम टैक्स भरने के कई तरीके हैं। क्रेडिट कार्ड से टैक्स भरना कुछ लोगों को आकर्षक लग सकता है क्योंकि इससे रिवॉर्ड पॉइंट्स मिल सकते हैं या स्पेंडिंग माइलस्टोन पूरे हो सकते हैं। लेकिन इसके साथ ट्रांजैक्शन फीस और समय पर बिल न चुकाने पर ऊंचा ब्याज भी जुड़ा होता है।
