ITR Refund: आयकर विभाग ने अब तक टैक्सपेयर्स को वापस किए 1.37 लाख करोड़ रुपये

इनकम टैक्स विभाग ने इस साल अब तक 1.37 लाख करोड़ रुपये टैक्स रिफंड के रूप में लौटाए हैं

अपडेटेड Dec 15, 2021 पर 7:22 PM
Story continues below Advertisement
आयकर विभाग अब तक 1.27 करोड़ टैक्सपेयर्स को रिफंड जारी कर चुका है

इनकम टैक्स विभाग ( Income Tax Department) ने इस साल अब तक 1.37 लाख करोड़ रुपये टैक्स रिफंड (Tax Refunds) के रूप में लौटाए हैं। विभाग ने बुधवार को यह जानकारी दी।

विभाग ने बताया कि कुल 1.27 करोड़ टैक्सपेयर्स को यह रिफंड दिया गया है। इसमें से 1.25 करोड़ टैक्सपेयर्य को 46,378 रुपये पर्सनल इनकम टैक्स रिफंड के रूप में और करीब 2 लाख टैक्सपेयर्स को 90,340 करोड़ रुपये कॉरपोरेट टैक्स रिफंड के रूप में दिया गया।

विभान ने बताया कि इसमें से 90 लाख रिफंड्स के मामले असेसमेंट ईयर 2021-22 के लिए हैं, जिनकी कुल राशि 18,849 करोड़ रुपये है। इनकम टैक्स विभाग ने बताया कि ये आकड़े 1 अप्रैल 2021 से 13 दिसंबर 2021 तक के हैं। हालांकि इनकम टैक्स विभाग ने यह नहीं बताया कि पिछले साल इसी समय में कितना रुपया टैक्स रिफंड के रूप में दिया गया था।


Mutual Funds ने इन 10 माइक्रो-कैप शेयरों में की नए सिरे से खरीदारी, क्या आपके पास हैं ये स्टॉक?

कंट्रोलर जनरल ऑफ अकाउंट्स (CGA) के आंकड़ों से पता चलता है कि इनकम टैक्स विभाग ने अक्टूबर के अंत तक पर्सनल इनकम टैक्स के रूप में 3.1 लाख करोड़ रुपये और कॉरपोरेशन टैक्स के रूप में 3.3 लाख करोड़ रुपये मिले थे।

टैक्स डिपार्टमेंट लोगों को यह दिलाने के लिए अभियान चला रहा है कि असेसमेंट ईयर 2021-22 के लिए टैक्स रिटर्न दाखिल करने की आखिरी तारीख 31 दिसंबर 2021 है।

आयकर (I-T) विभाग ने फाइलिंग प्रोसेस को आसान बनाने के लिए एक ऑटोमेटेड फाइलिंग सिस्टम, वार्षिक इंफॉर्मेशन स्टेटमेंट (AIS) के साथ-साथ कई दूसरी पहल की शुरुआत की है। असेसमेंट ईयर 2021-2022 के लिए ITR दाखिल करने की ड्यू डेट 31 दिसंबर, 2021 है।

जिन टैक्स पेयर्स ने अभी तक इसे दाखिल नहीं किया है, उन्हें ड्यू डेट से पहले करना होगा, क्योंकि ITR दाखिल करने में विफल रहने से सभी टैक्स पेयर्स के लिए कई समस्याएं पैदा हो सकती हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।