नए फाइनेंशियल ईयर (FY) की शुरुआत हो चुकी है। आपको अब अपना टैक्स मैनेज के लिए रणनीति अपनाने की जरूरत है। दूसरे शब्दों में कहें तो यह समय अपना टैक्स बोझ कम करने और बेहतर टैक्स प्लानिंग के जरिये अपने वित्तीय लक्ष्य हासिल करने का है। इसके अलावा, टैक्स कॉन्सेप्ट के बारे में समझना कभी-कभी जटिल पहेली हल करने जैसा लगता है। टैक्स की दुनिया नए कॉन्सेप्ट और टर्म से भरी पड़ी है और कभी-कभी हमें इससे जुड़े शब्द बिल्कुल समझ में नहीं आते।
