बिहार के गया जिले में एक शख्स इन दिनों इनकम टैक्स विभाग के चक्कर लगा रहे हैं। 10,000 रुपये की प्राइवेट नौकरी करने वाले को इनकम टैक्स विभाग ने 2 करोड़ का नोटिस थमा दिया है। पीड़ित शख्स की पहचान राजीव कुमार के रूप में हुई है। राजीव का कहना है कि वो महीने के 10,000 रुपये कमाते हैं। इतनी बड़ी रकम के बारे में मैंने जिंदगी में सोचा भी नहीं है। इस नोटिस से राजीव का पूरा परिवार में सदमे में डूब गया है। अब उसे कुछ समझ में नहीं आ रहा है कि आगे क्या होगा।
