Get App

Income Tax Notice: कैश में नहीं करने हैं ये काम वर्ना घर आएगा इनकम टैक्स का नोटिस, जानिए पूरा नियम

Income Tax Notice: इनकम टैक्स की नजर ऐसे बड़े ट्रांजेक्शन पर रहती है जो एक तय लिमिट से ज्यादा हो रहे हों, लिहाजा ऐसे ट्रांजेक्शन से बचना चाहिए

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 07, 2022 पर 12:37 PM
Income Tax Notice: कैश में नहीं करने हैं ये काम वर्ना घर आएगा इनकम टैक्स का नोटिस, जानिए पूरा नियम
बड़ी रकम कैश जमा करने पर इनकम टैक्स डिपार्टमेंट का मिल सकता है नोटिस

Income Tax Notice: देश में ऑनलाइन ट्रांजेक्शन को काफी बढ़ावा दिया गया है। लेकिन अभी भी बहुत से लोग हैं जो कैश में ट्रांजेक्शन करना सबसे आसान मानते हैं। ऐसे में अगर आप बड़े कैश ट्रांजेक्शन करते हैं तो इनकम टैक्स आपसे सवाल जवाब कर सकता है। बहुत सारी ऐसी ट्रांजेक्शन होती हैं, जिन पर इनकम टैक्स की नजर हमेशा बनी रहती है। बैंक, म्यूचुअल फंड, ब्रोकरेज हाउस और प्रॉपर्टी रजिस्ट्रार के पास अगर आप बड़े कैश ट्रांजेक्शन करते हैं, तो उन्हें इनकम टैक्स डिपार्टमेंट को जानकारी देनी होती है।

इनकम टैक्स डिपार्टमेंट आजकल काफी सख्त हो चुका है और कई तरह के ट्रांजेक्शन्स पर अपनी नजर बनाए रखता है। ऐसे में आइए जानते हैं ऐसी ही 5 ट्रांजेक्शन के बारे में, जो आपको दिक्कत में डाल सकती हैं।

बैंक अकाउंट में पैसे जमा करना

अगर कोई शख्स एक फिस्कल ईयर में अपने एक अकाउंट से या एक से अधिक अकाउंट्स में 10 लाख रुपये या उससे अधिक की रकम कैश में जमा करता है तो इनकम टैक्स डिपार्टमेंट पैसों से स्रोत को लेकर सवाल कर सकता है। इतना ही नहीं CBDT ने यह नियम बनाया है कि अगर किसी बैंक में आप भारी मात्रा में पैसे कैश में जमा करते हैं तो उसकी सूचना बैंक या इनकम टैक्स डिपार्टमेंट को देगा। यह नियम ठीक FD जैसा ही है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें