Get App

अब PhonePe से भी कर सकेंगे Income Tax का भुगतान, नया फीचर लॉन्च, जानें तरीका

PhonePe ने 24 जुलाई यानी सोमवार को अपने ऐप पर इनकम टैक्स पेमेंट सर्विस को लॉन्च किया है। यह सुविधा व्यक्तियों और बिजनेस देनों ही तरह के टैक्सपैयर्स को फोनपे ऐप के जरिए सेल्फ असेसमेंट और एडवांस टैक्स पेमेंट करने की सहूलियत देती है। इसके बाद आपको टैक्स पोर्टल में लॉगइन नहीं करना होगा। इस सुविधा को सक्षम करने के लिए PhonePe ने डिजिटल B2B भुगतान और सर्विस प्रोवाइडर PayMate के साथ साझेदारी की है। टैक्सपेयर्स अपने क्रेडिट कार्ड या यूपीआई का उपयोग करके अपने करों का भुगतान करना चुन सकते हैं

Curated By: Abhishek Nandanअपडेटेड Jul 31, 2023 पर 1:05 AM
अब PhonePe से भी कर सकेंगे Income Tax का भुगतान, नया फीचर लॉन्च, जानें तरीका
भारत के सबसे बड़े डिजिटल पेमेंट ऐप फोनपे (PhonePe) ने 24 जुलाई यानी सोमवार को अपने ऐप पर इनकम टैक्स पेमेंट सर्विस को लॉन्च किया है

भारत के सबसे बड़े डिजिटल पेमेंट ऐप फोनपे (PhonePe) ने 24 जुलाई यानी सोमवार को अपने ऐप पर इनकम टैक्स पेमेंट सर्विस को लॉन्च किया है। यह सुविधा व्यक्तियों और बिजनेस देनों ही तरह के टैक्सपैयर्स को फोनपे ऐप के जरिए सेल्फ असेसमेंट और एडवांस टैक्स पेमेंट करने की सहूलियत देती है। इसके बाद आपको टैक्स पोर्टल में लॉगइन नहीं करना होगा।

फोनपे ने की पेटीएम के साथ साझेदारी

इस सुविधा को सक्षम करने के लिए PhonePe ने डिजिटल B2B भुगतान और सर्विस प्रोवाइडर PayMate के साथ साझेदारी की है। टैक्सपेयर्स अपने क्रेडिट कार्ड या यूपीआई का उपयोग करके अपने करों का भुगतान करना चुन सकते हैं। क्रेडिट कार्ड से भुगतान के साथ, उपयोगकर्ताओं को 45 दिन की ब्याज-मुक्त अवधि भी मिलती है और वे अपने बैंक के आधार पर अपने कर भुगतान पर रिवॉर्ड पॉइंट अर्जित करते हैं। एक बार भुगतान हो जाने के बाद, करदाताओं को एक वर्किंग डेज के भीतर एकनॉलेजमेंट के तौर एक यूनीक ट्रांजैक्शन रिफरेंस (UTR) नंबर प्राप्त होगा। फोनपे ने एक बयान में कहा, कर भुगतान के लिए चालान दो वर्किंग डेज के भीतर उपलब्ध होगा।

कब तक फाइल कर सकते हैं ITR

सब समाचार

+ और भी पढ़ें