आयकर विभाग (Income Tax Department) ने बताया कि बुधवार 31 जुलाई को आयकर रिटर्न (ITR) दाखिल करने की आखिरी तारीख को शाम 7 बजे तक 7 करोड़ से अधिक टैक्सपेयर्स ने रिटर्न दाखिल किए। इनमें से 50 लाख से अधिक ITR सिर्फ अंतिम दिन जमा किए गए। बता दें कि 31 जुलाई, वित्त वर्ष 2024 में हुई आय के लिए आयकर रिटर्न (ITR) दाखिल करने की आखिरी तारीख थी। आयकर विभाग ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, "अबतक (31 जुलाई) सात करोड़ से अधिक इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) दाखिल किए जा चुके हैं। इनमें से 50 लाख से ज्यादा ITR आज शाम सात बजे तक दाखिल किए गए हैं।"
