Get App

Income Tax Rule : नए वित्त वर्ष में आयकर से जुड़े नियमों में होने वाले हैं ये बड़े बदलाव, 1 अप्रैल से होंगे लागू

इन नियमों की घोषणा फरवरी में एनुअल यूनियन बजट के दौरान केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने की थी। यहां हम इनकम टैक्स से जुड़े 10 ऐसे नियमों के बारे में बताने जा रहे हैं जो नए वित्त वर्ष यानी 1 अप्रैल से लागू होने जा रहे हैं। इन बदलावों का भारत में टैक्सपेयर्स पर अहम प्रभाव पड़ेगा

Edited By: Shubham Thakurअपडेटेड Mar 29, 2023 पर 9:14 PM
Income Tax Rule : नए वित्त वर्ष में आयकर से जुड़े नियमों में होने वाले हैं ये बड़े बदलाव, 1 अप्रैल से होंगे लागू
नए वित्त वर्ष 2023-24 को आने में अब कुछ ही दिन रह गए हैं। नए वित्त वर्ष के साथ इनकम टैक्स से जुड़े कुछ नियमों में भी बड़ा बदलाव होने वाला है।

Income Tax Rule : नए वित्त वर्ष 2023-24 को आने में अब कुछ ही दिन रह गए हैं। नए वित्त वर्ष के साथ इनकम टैक्स से जुड़े कुछ नियमों में भी बड़ा बदलाव होने वाला है। इन नियमों की घोषणा फरवरी में एनुअल यूनियन बजट के दौरान केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने की थी। यहां हम इनकम टैक्स से जुड़े 10 ऐसे नियमों के बारे में बताने जा रहे हैं जो नए वित्त वर्ष यानी 1 अप्रैल से लागू होने जा रहे हैं। इन बदलावों का भारत में टैक्सपेयर्स पर अहम प्रभाव पड़ेगा। जो लोग प्रति वर्ष 7 लाख रुपये से कम कमाते हैं, उन्हें बढ़ी हुई छूट सीमा से लाभ होगा।

हालांकि, पहली बार डेट म्युचुअल फंड और मार्केट लिंक्ड डिबेंचर में निवेशकों को अब लॉन्ग टर्म टैक्स बेनिफिट का फायदा नहीं मिलेगा, जिसका म्युचुअल फंड इंडस्ट्री पर थोड़ा नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है।

होने वाले हैं ये 10 बड़े बदलाव

डिफ़ॉल्ट टैक्स रिजीम : अगर कोई शख्स यह नहीं बताता है कि वह किस रिजीम के तहत अपना रिटर्न जमा करेगा, तो उसके लिए नई टैक्स रिजीम डिफ़ॉल्ट टैक्स रिजीम की तरह काम करेगी। टैक्सपेयर टैक्स भरने के लिए पुरानी रिजीम का चयन कर सकेंगे.

सब समाचार

+ और भी पढ़ें