Income Tax return (ITR) : इनकम टैक्स रिटर्न (आईटीआर) फाइलिंग की लास्ट डेट 31 दिसंबर, 2021 है। यह डेडलाइन पहले भी दो बार बढ़ चुकी है। पहले 31 जुलाई की सामान्य डेडलाइन को बढ़ाकर 30 सितंबर, 2021 किया गया और फिर इसे बढ़ाकर 31 दिसंबर, 2021 किया गया था। इकोनॉमिक टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, चार्टर्ड अकाउंटैंट्स और टैक्स एक्सपर्ट्स को लगता है कि इंडिविजुअल्स यानी आम टैक्सपेयर्स (जिनके खातों के लिए ऑडिट की जरूरत नहीं होती है) के लिए आईटीआर फाइलिंग की डेडलाइन फिर से बढ़ सकती है। हम यहां इसकी वजह बता रहे हैं।
