इनकम टैक्स रिटर्न फाइल (ITR Filing) करने का प्रोसेस चल रहा है। अगर आपकी सालाना इनकम 2.5 लाख से ज्यादा है तो आपको आईटीआर फाइल करना जरूरी है। इनकम टैक्स डिपार्टमेंट (IT Department) ने जानकारी देते हुए बताया है कि असेसमेंट ईयर 2023-24 के लिए इस साल अब तक तीन करोड़ से भी ज्यादा इनकम टैक्स रिटर्न फाइल किए जा चुके हैं। इसे लेकर इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने एक ट्वीट भी किया है। अपने ट्वीट में इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने जानकारी देते हुए बताया कि असेसमेंट ईयर 2023-24 के लिए तीन करोड़ से अधिक आईटीआर इस साल 18 जुलाई तक दाखिल किए जा चुके हैं। जबकि पिछले साल 25 जुलाई तक 3 करोड़ आईटीआर दाखिल किए गए थे।
