Credit Cards

ITR Refund 2022: अभी तक नहीं आया इनकम टैक्स रिफंड? यहां जानिए ऑनलाइन चेक करने का तरीका

ITR Refund Status 2022: ज्यादातर टैक्सपेयर्स अपना इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) भरने के बाद ITR रिफंड का इंतजार करते हैं

अपडेटेड Sep 19, 2022 पर 11:37 AM
Story continues below Advertisement
ऑनलाइन जान सकते हैं इनकम टैक्स रिफंड का स्टेटस।

ITR Refund Status 2022: ज्यादातर टैक्सपेयर्स अपना इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) भरने के बाद ITR रिफंड का इंतजार करते हैं। क्या आपका भी टैक्स रिफंड अभी तक नहीं आया है। यहां आपको बता रहे हैं कि आप किस तरह अपना रिफंड चेक कर सकते हैं। आपको इसके लिए अपना एकनॉलेजमेंट नंबर चाहिए होता है। आप दो तरीके से अपना टैक्स रिफंड का स्टेटस ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। ये दोनों ही तरीके ऑनलाइन है।

चाहिए होगा Acknowledgement Number

इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) फाइल करने के बाद सभी टैक्सपेयर्स को एक एकनॉलेजमेंट नंबर (Acknowledgement Number) मिलता है। आप इस एकनॉलेजमेंट नंबर की मदद से अपने ITR रिफंड को ऑनलाइन बस कुछ मिनटों में चेक कर सकते हैं। इसके अलावा आप अपने परमानेंट अकाउंट नंबर (PAN) की मदद से भी अपने ITR रिफंड के स्टेटस को देख सकते हैं।


ये है पहला तरीका

एकनॉलेजमेंट नंबर की मदद से इनकम टैक्स पोर्टल पर चेक कर सकते हैं ITR रिफंड स्टेटस

1. टैक्सपेयर्स इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के ई-फाइलिंग पोर्टल पर जाकर अपने ITR रिफंड स्टेटस को चेक कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें सबसे पहले- https://eportal.incometax.gov.in/iec/foservices/#/login लिंक पर जाना होगा

2. यहां उन्हें अपने यूजर ID और पासवर्ड की मदद से लॉग-इन करना होगा।

3. लॉग-इन करने के बाद 'माय अकाउंट' सेक्शन में जाएं और फिर 'रिफंड/डिमांड स्टेटस' पर क्लिक करें।

4. इसके बाद मेनू से 'इनकम टैक्स रिटर्न' को सलेक्ट करें और फिर सबमिट पर 'Submit' करें।

5. अपने एकनॉलेज नंबर पर क्लिक करें

6. इसके बाद एक नया वेबपेज खुलेगा, जहां आपको अपने ITR रिफंड का स्टेटस और उससे जुड़ी सारी जानकारी दिख जाएगी।

ये है दूसरा तरीका

पैन कार्ड की मदद से इस तरह चेक करें अपना ITR रिफंड स्टेटस-

1. टैक्सपेयर्स अपने ITR रिफंड स्टेटस की PAN कार्ड का इस्तेमाल करके भी चेक कर सकते हैं। इसके लिए आपको NSDL की वेबसाइट खोलना होगा, या आप सीधे इस लिंक को भी खोल सकते हैं- https://tin.tin.nsdl.com/oltas/servlet/RefundStatusTrack

2. लिंक खुलने के बाद आपको दिए गए स्थान पर अपना PAN नंबर डालना होगा

3. फिर एसेसमेंट ईयर 2022-23 को चुनें

4. अंत में 'Submit' बटन पर क्लिक करें

सबमिट करते ही आपका ITR रिफंड स्टेटस आपके कंप्यूटर स्क्रीन पर खुल जाएगा

नहीं आया रिफंड तो क्‍या करें

अगर आपको समय बीतने के बाद भी ITR रिफंड नहीं मिला है तो सबसे पहले अपना रजिस्‍टर्ड ई-मेल चेक करें। अगर इनकम टैक्स डिपार्टमेंट किसी गड़बड़ी की वजह से आपका रिफंड रोका है तो उसे लेकर मेल जरूर आया होगा। अगर आपको कोई गड़बड़ी नजर आती है तो उसे ठीक किया जा सकता है। ऐसा नहीं होने पर आप इनकम टैक्स डिपार्टमेंट में इसकी शिकायत भी कर सकते हैं। इसके लिए ई-फाइलिंग पोर्टल या विभाग की ओर से जारी टोल-फ्री नंबर पर कॉल भी कर सकते हैं।

Hot Stocks: युनाइटेड स्पिरिट्स, एक्सिस बैंक पर 2-3 हफ्तों में मिलेगा जोरदार रिटर्न और एक्सपर्ट से जानें निफ्टी पर ट्रेडिंग राय

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।