Get App

ITR भरने से पहले अब 'एनुअल इंफॉर्मेशन स्टेटमेंट' से चेक करें अपनी हर कमाई, यूं कर सकते हैं डाउनलोड

आयकर विभाग ने Annual Information Statement नाम से एक नई सुविधा लॉन्च की है

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 11, 2021 पर 9:52 AM
ITR भरने से पहले अब 'एनुअल इंफॉर्मेशन स्टेटमेंट' से चेक करें अपनी हर कमाई, यूं कर सकते हैं डाउनलोड

अभिषेक अनेजा

इनकम टैक्स विभाग (Income Tax Department) ने आयकर रिटर्न (Income Tax Return) भरने की प्रक्रिया को और आसान बनाने के लिए "एनुअल इंफॉर्मेशन स्टेटमेंट (Annual Information Statement)" नाम से एक नई सुविधा लॉन्च की है। Annual Information Statement (AIS) का लंबे समय से इंतजार किया था। टैक्सपेयर्स अब अपने इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) को फाइल करने से पहले इसे नए एनुअल इंफॉर्मेशन स्टेटमेंट से सत्यापित कर सकते हैं और भविष्य में इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की नोटिस का सामना करने से बच सकते हैं।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 2021 के बजट भाषण में कहा था कि ITR फाइलिंग की प्रक्रिया को और सरल बनाने के लिए अब लिस्टेड शेयरों से होने वाले कैपिटल गेन, डिवेंडड इनकम और बैंकों व पोस्ट ऑफिस से मिलने वाले इंटरेस्ट आदि जैसी जानकारियां पहले से ही इनकम टैक्स रिटर्न में भरी हुई मिलेंगी। अभी तक, सैलरी से होने वाली आय, टैक्स पेमेंट और टीडीएस आदि की जानकारी TRACES पोर्टल पर उपलब्ध फॉर्म 26AS में पहले से मौजूद रहती हैं।

Aadhaar Update: अब ऑफलाइन भी करा सकते हैं आधार का वैरिफिकेशन, जानें नया नियम

पहले अक्सर ऐसा होता था कि टैक्सपेयर्स शेयर/म्यूचुअल फंड की बिक्री पर हुए कैपिटल गेन, डिविडेंट, फिक्स्ड डिपॉजिट और सेविंग अकाउंट पर मिलने ब्याज जैसे किसी टैक्सेबल इनकम की जानकारी ITR में देना भूल जाते थे। हाल के सालों में, इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने कई टैक्स पेयर्स को ITR रिटर्न  में अंतर पाए जाने पर नोटिस जारी किए हैं।

हालांकि अब टैक्सपेयर्स के लिए ITR फाइलिंग की प्रक्रिया को और सरल बनाने के लिए इनकम टैक्स विभाग ने एनुअल इंफॉर्मेशन स्टेटमेंट (AIS) लॉन्च किया है। एनुअल इंफॉर्मेशन स्टेटमेंट में इंटरेस्ट, डिविडेंड, शेयर ट्रांजैक्शन, म्यूचुअल फंड ट्रांजैक्शन, फॉरेन रेमिटेंस इंफॉर्मेशन जैसी अतिरिक्त जानकारियां को ITR फाइलिंग के उद्देश्य से स्टोर कर रखेगा।

सिर्फ 2 दिन में 50 अरब डॉलर घटी Elon Musk की संपत्ति, धड़ाम हुए उनकी कंपनी Tesla के शेयर

सब समाचार

+ और भी पढ़ें