TDS Return Filing : अगर आपने टीडीएस रिटर्न फाइलिंग में देरी की तो आपको भारी भरकम फीस चुकानी पड़ेगी। निश्चित तारीख पर या उससे पहले टैक्स डिडक्टेड एट सोर्स (tax deducted at source) यानी TDS रिटर्न की फाइलिंग में किसी प्रकार की देरी पर आपको प्रति दिन 200 रुपये का लेट फाइलिंग फीस देनी पड़ती है। यह लेट फी रिटर्न फाइलिंग तक हर दिन चुकानी होगी। ऐसी भी संभावना है कि आपकी टीडीएस क्लेम से जुड़ी पूरी धनराशि ही लेट फाइलिंग फीस (late filing fees) के रूप में चली जाए।
