कई लोग इसलिए इनकम टैक्स रिटर्न फाइल (Income Tax Return Filing) नहीं करते क्योंकि उन्हें लगता है कि उनकी सैलरी बहुत कम है। अभी सालाना 2.5 लाख रुपये तक की इनकम पर टैक्स छूट मिलती है। इससे ज्यादा सालाना इनकम टैक्स के दायरे में आती है। लेकिन, ऐसी कुछ शर्तें है, जिनके दायरे में आने पर इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करना जरूरी है भले ही इनकम टैक्सेबल लिमिट से कम है।
