Zero Tax on ₹20 Lakh CTC: ₹75 हजार का स्टैंडर्ड डिडक्शन मिलाकर सैलरीड इंडिविजुअल्स को नई टैक्स व्यवस्था के तहत ₹12.75 लाख तक की आय पर कोई टैक्स देने की जरूरत नहीं पड़ती है। हालांकि सिर्फ यही नहीं है, अगर नए टैक्स रिजीम के तहत प्रावधानों का कायदे से इस्तेमाल किया जाए तो ₹20 लाख तक की सीटीसी पर पूरा टैक्स बचा सकते हैं यानी कि एक रुपया भी टैक्स नहीं देना होगा यानी कि जिस टैक्स सिस्टम में सामान्यतः डिडक्शंस कम मिलते हैं, उसी में ऑनलाइन टैक्स पोर्टल क्लियरटैक्स पर मौजूदा कैलकुलेशन के मुताबिक सही सैलरी स्ट्रक्चरिंग औऱ टैक्स प्लानिंग के जरिए ₹20 लाख सीटीसी पर भी टैक्स देनदारी को शून्य तक लाया जा सकता है।
PF और NPS में एंप्लॉयर का कॉन्ट्रिब्यूशन
नई टैक्स रिजीम के तहत एनपीएस (नेशनल पेंशन सिस्टम) में एंप्लॉयर के कॉन्ट्रिब्यूशन पर टैक्स बचा सकते हैं। बेसिक सैलरी का 14% तक डिडक्शन का फायदा ले सकते हैं। इसके अलावा PF (प्रोविडेंट फंड) में भी एंप्लॉयर के कॉन्ट्रिब्यूशन पर डिडक्शन का फायदा ले सकते हैं जिसकी लिमिट बेसिक पे का 12% है।
अगर आपकी कंपनी कार लीजिंग पॉलिसी मुहैया कराती है तो इसे अपनाकर नई टैक्स व्यवस्था में ₹20 लाख तक की आय पर जीरो टैक्स की तरफ कदम बढ़ा सकते हैं। कार लीजिंग पॉलिसी के जरिए कंपनी एक कार लीजिंग कंपनी से कार लीज पर लेती है और आपकी ग्रास सैलरी से लीज का किराया काट लेती है। इस तरह भले ही तकनीकी रूप से कार लीजिंग कंपनी या आपकी कंपनी की हो, लेकिन आप इसके वास्तविक मालिक हो सकते हैं और टैक्स बेनेफिट्स ले सकते हैं। हालांकि इसमें कार की पूरी लागत नहीं जुड़ती बल्कि सिर्फ फिक्स्ड पर्क्विजिट वैल्यू जुड़ती है।
फिक्स्ड पर्क्विजिट वैल्यू की बात करें तो 1.6 लीटर की क्षमता वाले इंजन के मामले में हर महीने ₹5 हजार तो 1.6 लीटर से अधिक इंजन कैपेसिटी वाले कार के मामले में हर महीने ₹7 हजार की वैल्यू पर डिडक्शन मिलता है। अगर ड्राइवर भी मिलता है तो हर महीने ₹3 हजार का डिडक्शन और मिलता है।
नए टैक्स सिस्टम के तहत खाने-पीने की चीजों से जुड़े कूपन पर भी डिडक्शन का फायदा ले सकते हैं। अगर आपने सोडेक्सो (Sodexo) या प्लक्सी (Pluxee) मील कार्ड का विकल्प चुना है, तो आप नई टैक्स व्यवस्था के तहत हर बार के भोजन पर ₹200 तक की छूट का दावा कर सकते हैं। इसके तहत सालाना ₹1,05,600 तक की छूट का दावा कर सकते हैं।
उदाहरण से समझें Zero Tax का पूरा कैलकुलेशन
मान लेते हैं कि आपकी सीटीसी सालाना ₹20 लाख है और आपने अपनी कंपनी से कार लीजिंग का विकल्प लिया हुआ है और इसमें मील कार्ड भी शामिल है तो पीएफ और पेंशन स्कीम भी। इसमें कार लीज पेमेंट्स पर ₹4,20,000 के डिडक्शन, ₹1,05,600 के मील कूपन एग्जेम्प्शन, ₹1,20,000 के पीएफ में एंप्लॉयर के कांट्रिब्यूशन और ₹1,40,000 के पेंशन स्कीम में एंप्लॉयर के कॉन्ट्रिब्यूशन में डिडक्शन का फायदा हासिल कर सकते हैं। यहां जीरो टैक्स की पूरी स्ट्रैटेजी नीचे दी जा रही है:
नई टैक्स व्यवस्था में सेक्शन 87ए के तहत ₹60 हजार का टैक्स रिबेट है।