Get App

गिरते बाजार में कम समय में कमाई के लिए इन चार स्टॉक्स में करें ट्रेडिंग, जानें स्टॉक्स के नाम और टारगेट प्राइस

TCS के स्टॉक में Tradebulls के सच्चितानंद उत्तेकर ने सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उन्होंने कहा कि इसमें जनवरी की एक्सपायरी वाली 4200 के स्ट्राइक वाली कॉल 92.25 रुपये के स्तर पर खरीदने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसमें 125-155 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। हालांकि इसमें 62 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए

Edited By: Sunil Guptaअपडेटेड Jan 13, 2025 पर 11:33 AM
गिरते बाजार में कम समय में कमाई के लिए इन चार स्टॉक्स में करें ट्रेडिंग, जानें स्टॉक्स के नाम और टारगेट प्राइस
Mangalore Chemical & Fertilizer पर मार्केट एक्सपर्ट हेमांग जानी ने मिडकैप सेगमेंट से लंबी अवधि के लिए 163 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की सलाह दी है

Top 4 Intraday Stocks: पिछले साल नवंबर का निचला स्तर भी तोड़ने के बाद बाजार में रिकवरी का मूड दिखाई दिया। निफ्टी निचले स्तरों से 150 प्वाइंट से ज्यादा सुधरा। बैंक निफ्टी में करीब 500 प्वाइंट का सुधार देखने को मिला। मिडकैप और स्मॉलकैप में बिकवाली कायम नजर आई। डर का इंडेक्स INDIA VIX 6% चढ़ा। ऐसे में बाजार में शॉर्ट टर्म में कमाई के लिए सच्चितानंद उत्तेकर ने टीसीएस पर सस्ता ऑप्शन सुझाया। जबकि चंदन तापड़िया ने डीएलएफ पर एफएंडओ सुपर स्टार स्टॉक बताया। इसके अलावा प्रकाश गाबा ने चार्ट के चमत्कार के लिए इंडसइंड बैंक पर दांव लगाया। जबकि हेमांग जानी ने मैंगलोर केमिकल्स और फर्टिलाइजर्स पर मिडकैप स्टॉक सुझाया। जानते हैं किस स्टॉक्स पर एक्सपर्ट्स ने कितना दिया टारगेट प्राइस-

चार का चौका में आज का सस्ता ऑप्शनः TCS

Tradebulls के सच्चितानंद उत्तेकर ने TCS के स्टॉक में सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उन्होंने कहा कि इसमें जनवरी की एक्सपायरी वाली 4200 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसमें 92.25 रुपये के स्तर के करीब खरीदारी करें। इसमें 125-155 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। साथ ही इसमें 62 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।

चार का चौका में एफएंडओ सुपरस्टार स्टॉकः DLF Future

Motilal Oswal के चंदन तापड़िया ने DLF में बिकवाली करने की राय दी। उन्होंने कहा कि DLF में 738 रुपये के स्तर पर बिकवाली करें। इसमें फ्यूचर में 710 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 752 रुपये पर लगाएं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें