Top Intraday Calls: कारोबारी हफ्ते के पहले दिन सोमवार 13 जनवरी को बाजार कमजोरी के साथ खुला। सेंसेक्स करीब 695.47 अंक या 0.90 प्रतिशत नीचे 76683.44 के स्तर पर खुला। निफ्टी 214.00 अंक या 0.91 प्रतिशत गिर कर 23217.50 के लेवल पर नजर आया। शुरुआती कारोबार में लगभग 280 शेयर बढ़े। जबकि 1427 शेयर गिरे। निफ्टी पर इंडसइंड बैंक, ओएनजीसी के शेयर प्रमुख गेनर्स स्टॉक्स रहे। जबकि ट्रेंट, अदाणी पोर्ट्स, एनटीपीसी, बीपीसीएल, बीईएल और पावरग्रिड के स्टॉक्स प्रमुख लूजर्स स्टॉक्स रहे। ऐसे में बाजार खुलने के तुरंत बाद दिग्गज एक्सपर्ट्स ने क्विक सिंगल्स स्टॉक्स (Quick Singles Stocks) के रूप आज के इंट्राडे स्टॉक्स बताये जिनमें जोरदार कमाई हो सकती है।
prakashgaba.com के प्रकाश गाबा का आज का इंट्राडे स्टॉक - Coforge
प्रकाश गाबा ने कहा आज के बाजार के हिसाब से उन्हें कोफोर्ज का स्टॉक दांव लगाने के लिए अच्छा लग रहा है। इस स्टॉक में 9069 रुपये के स्तर पर बिकवाली कर सकते हैं। इसमें 8900 रुपये का लक्ष्य देखने को मिलेगा। हालांकि इसमें 9200 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना जरूरी है।
Motilal Oswal के चंदन तापड़िया का आज का इंट्राडे स्टॉक - Astral
चंदन तापड़िया ने बाजार खुलते ही एस्ट्रल के स्टॉक पर दांव लगाया। उन्होंने कहा कि ये स्टॉक आज गिरकर 1475 रुपये तक जा सकता है। इसमें 1533 रुपये के स्तर पर बिकवाली करनी चाहिए। इसके साथ ही इसमें 1565 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए
NAV इनवेस्टमेंट के आशीष बहेती का आज का इंट्राडे स्टॉक - BSE
आशीष बहेती ने आज के लिए एक्सचेंज कंपनी के स्टॉक पर दांव लगाया। उन्होंने कहा कि बीएसई लिमिटेड का स्टॉक उन्हें पसंद आ रहा है। इसमें 5152 रुपये के स्तर पर खरीदारी कर सकते हैं। इसमें 5250-5350 रुपये का लक्ष्य देखने को मिल सकता है। इसमें 5070 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाना चाहिए।
Tradebulls के सच्चितानंद उत्तेकर का आज का इंट्राडे स्टॉक - Britannia
सच्चितानंद उत्तेकर ने आज के लिए एफएमसीजी स्टॉक पर दांव लगाया। उन्होंने कहा कि ब्रिटानिया का स्टॉक उन्हें पसंद आ रहा है। इसमें 4948 रुपये के स्तर पर खरीदारी कर सकते हैं। इसमें 5040 रुपये का लक्ष्य देखने को मिल सकता है। इसमें 4905 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाना चाहिए।
rachanavaidya.in की रचना वैद्य का आज का इंट्राडे स्टॉक - Tata Motors
रचना वैद्य ने आज के लिए ऑटो सेक्टर के स्टॉक पर दांव लगाया। उन्होंने कहा कि टाटा मोटर्स का स्टॉक उन्हें पसंद आ रहा है। इसमें 770 रुपये के स्तर पर खरीदारी कर सकते हैं। इसमें 780 रुपये का लक्ष्य देखने को मिल सकता है। इसमें 768 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाना चाहिए।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)