Top 20 Stocks Today- इन 20 स्टॉक्स में ट्रेड लेकर निवेशक और ट्रेडर्स कर सकते हैं इंट्राडे में दमदार कमाई

Top 20 Stocks Today- AVENUE SUPERMARTS पर एक एक्सपर्ट ने RED सिग्नल दिया है। उनका कहना है कि Q3 में मुनाफा सालाना आधार पर 733 करोड़ रुपये बढ़कर 781 करोड़ रुपये रहा। Q3 में EBITDA 1120 करोड़ रुपये से बढ़कर 1235 करोड़ रुपये रहा। Q3 में आय 13,247 करोड़ रुपये से बढ़कर 15, 565 करोड़ रुपये रही

अपडेटेड Jan 13, 2025 पर 9:36 AM
Story continues below Advertisement
Axis Bank पर दूसरे एक्सपर्ट ने RED सिग्नल दिया है। उनका कहना है कि शेयर 1062 रुपये के लेवल पर 100WEMA के नीचे फिसला। इसमें अगला सपोर्ट 1000-982 रुपये के स्तर पर संभव है

Top 20 Stocks Today- क्रूड में उबाल देखने को मिला है। क्रूड का उबाल भी बाजार का मूड बिगाड़ सकता है। रूस पर अमेरिका की सख्ती से क्रूड का भाव 81 डॉलर के पार निकलकर 5 महीने की ऊंचाई पर पहुंच गया है। नैचुरल गैस में भी 6% से ज्यादा का उछाल नजर आ रहा है। इसकी वजह से आज ऑयल एंड गैस, पेंट और सीमेंट कंपनियों के शेयर में एक्शन देखने को मिल सकता है। इन कंपनियों के शेयरों पर बाजार की नजरें रहेंगी। वहीं सीएनबीसी-आवाज़ पर सीधा सौदा शो में निवेशकों को ट्रेडिंग के लिए AVENUE SUPERMARTS और Axis Bank सहित 20 दमदार स्टॉक्स सुझाये गये हैं। इसमें अपनी समझ और विश्लेषण के साथ निवेश करके निवेशक अच्छी कमाई कर सकते हैं।

आशीष वर्मा की टीम

1) OIL INDIA (GREEN)

क्रूड का भाव 5 महीनों की ऊंचाई पर पहुंचा। ब्रेंट का भाव $81 के पार निकल गया


2) BERGER PAINTS (RED)

क्रूड का भाव 5 महीनों की ऊंचाई पर पहुंचा। ब्रेंट का भाव $81 के पार निकल गया

3) AVENUE SUPERMARTS (RED)

सालाना आधार पर Q3 में मुनाफा 733 करोड़ रुपये बढ़कर 781 करोड़ रुपये रहा। Q3 में आय 13,247 करोड़ रुपये से बढ़कर 15, 565 करोड़ रुपये रही। Q3 में EBITDA 1120 करोड़ रुपये से बढ़कर 1235 करोड़ रुपये रहा। Q3 में EBITDA मार्जिन 8.45% से घटकर 7.93% रही। इग्नाटियस नॉवेल नोरोन्हा 31 जनवरी को MD & CEO का पद छोड़ेंगे

4) BIOCON (GREEN)

कंपनी के Johor Bahru यूनिट को VAI स्टेटस मिला। USFDA ने सितंबर में मलेशिया यूनिट की जांच की थी। अक्टूबर 2023 में यूनिट को OAI स्टेटस मिला था

5) HDFC BANK (RED)

कमजोर विदेशी संकेतों के मद्देनजर शेयर में दबाव की आशंका है

6) SBI LIFE INSURANCE (GREEN)

सालाना आधार पर दिसंबर प्रीमियम ग्रोथ 15% रही। 9MFY25 प्रीमियम ग्रोथ 1% रही। दिसंबर APE 16% बढ़ा जबकि दिसंबर रिटेल APE 16% रहा

7) LIC (RED)

सालाना आधार पर दिसंबर में प्रीमियम 22% घटा। 9MFY25 प्रीमियम 10% बढ़ा

8) JUST DIAL (GREEN)

सालाना आधार पर Q3 में मुनाफा 92 करोड़ रुपये से बढ़कर 131 करोड़ रुपये रहा। Q3 में आय 265 करोड़ रुपये से बढ़कर 287 करोड़ रुपये रही। Q3 में EBITDA 60.2 करोड़ रुपये से बढ़कर 86.6 करोड़ रुपये रहा। Q3 में EBITDA मार्जिन 22.7% से बढ़कर 30.1% रही

9) ADANI WILMAR (RED)

इसका OFS जारी है लिहाजा शेयर में दबाव देखने को मिल सकता है

10) INFOSYS (RED)

कमजोर विदेशी संकेतों के मद्देनजर शेयर में दबाव की आशंका है

Share Market Fall :नवंबर के निचले स्तरों को टेस्ट करेगा बाजार, अनुज सिंघल से जानिए कौन से फैक्टर अब करेंगे मदद

वीरेंद्र कुमार की टीम

1. ABB (RED)

शेयर 6600/6500 रुपये के लेवल के अहम बेस के नीचे फिसला। शेयर 5940 रुपये के लेवल पर सपोर्ट ले सकता है

2. Axis Bank (RED)

शेयर 1062 रुपये के लेवल पर 100WEMA के नीचे फिसला। शेयर पर अगला सपोर्ट 1000-982 रुपये के स्तर पर संभव है

3. BOB (RED)

शेयर अगस्त 2024 से चले आ रहे बेस के नीचे फिसला। शेयर में अगला सपोर्ट 216 के स्तर पर हो सकता है

4. BEL (RED)

शेयर 200DEMA के नीचे फिसला। शेयर 268 रुपये के लेवल के नीचे फिसला तो 256 रुपये के लेवल तक गिरावट संभव है

5. BHEL (RED)

शेयर 210 रुपये के लेवल के महत्वपूर्ण सपोर्ट के नीचे फिसला। शेयर में अगला सपोर्ट 192 रुपये के लेवल पर हो सकता है

6. Bharti Airtel (RED)

शेयर सभी मूविंग एवरोजों के ऊपर बंद हुआ। शेयर 1620 रुपये के पार निकला तो शेयर में और तेजी संभव है

7. Britani (GREEN)

FMCG शेयरों में खरीदारी का दौर जारी है। अगला रेजिस्टेंस 5035 रुपये के स्तर पर संभव है

8. Canfin Homes (GREEN)

शेयर डेली चार्ट पर 18 महीनों के बेस के पार निकला। शेयर में अगला सपोर्ट 650 रुपये के लेवल पर होने की उम्मीद है

9. Crompton Greaves (RED)

शेयर 100WEMA के नीचे फिसला

10. HAL (RED)

शेयर 4080-4100 के अहम बेस के नीचे फिसला। शेयर अगला सपोर्ट 3820 की रेंज में होने की उम्मीद है

(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)

 

 

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।