टीडीपी चीफ चंद्रबाबू नायडू कोरोना जांच में पॉजिटिव, होम आइसोलेशन में गए

चंद्रबाबू फिलहाल अपने उंदावल्ली स्थित रिवरफ्रंट रेजिडेंस पर होम आइसोलेशन में हैं

अपडेटेड Jan 18, 2022 पर 6:24 PM
एन चंद्रबाबू नायडू, प्रमुख, टीडीपी

TDP chief Chandrababu Naidu : आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और टीडीपी चीफ एन चंद्रबाबू नायडू ने मंगलवार को कहा कि उनकी कोविड (Covid) जांच पॉजिटिव आई है। उन्होंने कहा कि वह घर में ही क्वारंटाइन हैं और सभी जरूरी सावधानियां बरत रहे हैं।

नायडू ने ट्विटर पर कहा, “मैं मामूली लक्षणों के साथ कोविड पॉजिटिव आया हूं। मैंने खुद को घर पर ही क्वारंटाइन कर लिया है और सभी जरूरी सावधानियां बरत रहा हूं। मैं अपने संपर्क में आए लोगों से जल्द से जल्द अपनी जांच कराने का अनुरोध करता हूं। कृपया सुरक्षित रहें और अपना ध्यान रखें।”

जगन मोहन और पवन कल्याण ने स्वस्थ होने की कामना की


पीटीआई के मुताबिक, चंद्रबाबू अब अपने उंदावल्ली स्थित रिवरफ्रंट रेजिडेंस पर होम आइसोलेशन में हैं। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी और जना सेना चीफ पवन कल्याण ने चंद्रबाबू के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है। जगन ने एक ट्वीट में कहा, “श्री @ncbn garu आपके जल्द ठीक होने और अच्छे स्वास्थ्य की कामना।”

सरकार ने बदले इंटरनेशनल रोमिंग सिम कार्ड के नियम, जानें डिटेल्स

जना सेना चीफ पवन कल्याण ने कहा, चंद्रबाबू का कोरोनावायरस से संक्रमित होना दुखद है। कल्याण ने एक बयान में कहा, “मैं उनके जल्द ठीक होने की प्रार्थना करता हूं।”

चंद्रबाबू के बेटे और विधान परिषद सदस्य नारा लोकेश भी सोमवार को जांच में कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे।

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।