सरकार पीएम-कुसुम योजना की डेडलाइन फिर से बढ़ाने पर विचार कर रही है क्योंकि इस योजना के कई घटक निर्धारित लक्ष्य का आधा भी पूरा नहीं कर पाए हैं। 2019 में शुरू हुई इस योजना का उद्देश्य सोलर ऊर्जा के माध्यम से किसानों को ऊर्जा आत्मनिर्भर बनाना है, लेकिन अब तक इसके कई लक्ष्य अधूरे हैं।
