Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने उस जनहित याचिका को खारिज कर दिया है, जिसमें यह घोषणा करने की मांग की गई थी कि स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की इंडियन नेशनल आर्मी (INA) ने भारत को स्वतंत्रता दिलाई, साथ ही नेताजी को "राष्ट्रीय पुत्र" घोषित करने और 21 अक्टूबर 1943 (INA स्थापना दिवस) और 23 जनवरी 1897 (उनकी जयंती) को राष्ट्रीय दिवस के रूप में मनाने का अनुरोध किया गया था। इसके अलावा, याचिकाकर्ता ने यह भी मांग की कि INA के लगभग 26,000 शहीद सैनिकों को सम्मान दिया जाए।
