Credit Cards

UP Holiday: खुशखबरी! योगी सरकार ने 7 अक्टूबर को यूपी में घोषित की छुट्टी, सरकारी दफ्तर-कॉलेज बंद रहेंगे

UP News: उत्तर प्रदेश में 7 अक्टूबर 2025 को महर्षि वाल्मीकि जयंती का पर्व पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया जाएगा। इस दिन पूरे प्रदेश के स्कूल, कॉलेज, सरकारी कार्यालय और संस्थान अवकाश के कारण बंद रहेंगे।

अपडेटेड Oct 04, 2025 पर 6:51 PM
Story continues below Advertisement

उत्तर प्रदेश सरकार ने 7 अक्टूबर 2025 को महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर पूरे प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। इस दिन प्रदेश के सभी सरकारी विभाग, स्कूल, कॉलेज बंद रहेंगे। यह अवकाश वाल्मीकि समाज की मांग पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशानुसार जारी किया गया है। हालांकि बैंकों और वित्तीय संस्थानों पर यह छुट्टी लागू नहीं होगी, जिससे आर्थिक गतिविधियां सामान्य रूप से चल सकेंगी।

बैंक भी रहेंगे बंद?

सरकार ने स्पष्ट किया है कि यह अवकाश निगोशिएबुल इन्स्ट्रूमेंट एक्ट 1881 के तहत नहीं आएगा, इसलिए बैंक खुले रहेंगे। वाल्मीकि जयंती का दिन महर्षि वाल्मीकि की जीवनी और साहित्यिक योगदान की याद दिलाता है, जो रामायण के रचयिता भी माने जाते हैं। इस दिन सामाजिक सद्भाव और आध्यात्मिकता को बढ़ावा देने के लिए विशेष कार्यक्रम और अनुष्ठान आयोजित किए जाते हैं।

यूपी में कानून-व्यवस्था की सुधरती तस्वीर


उत्तर प्रदेश की कानून-व्यवस्था में काफी सुधार आया है। राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) की 2023 की रिपोर्ट में यूपी में सांप्रदायिक दंगों की संख्या शून्य दर्ज हुई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जीरो टॉलरेंस नीति की बदौलत प्रदेश में अपराध दर राष्ट्रीय औसत से 25% कम है। बलवा, अपहरण और डकैती जैसे अपराधों में भी कमी आई है, जिससे यूपी कानून व्यवस्था के मामले में देश में मिसाल बन गया है।

पुलिस प्रशासन की सक्रियता

प्रशासन ने संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था कर कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सफलता पाई है। फ्लैग मार्च, ड्रोन निगरानी जैसे उपायों से प्रदेश में शांति व्यवस्था बेहतर हुई है। योगी सरकार की कड़ी कार्रवाई के चलते प्रदेश में निवेश और व्यवसाय के लिए भी बेहतर माहौल तैयार हो रहा है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।