बाजार के आगे के चाल पर बात करते हुए सीएनबीसी-आवाज के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल ने कल बाजारों को नतीजों से जोरदार झटका लगा। किसी ने नहीं सोचा था नतीजे और कमेंट्री इतने खराब होंगे। बजाज के नतीजों ने पूरे ऑटो सेक्टर का सेंटिमेंट बिगाड़ा है। हैवेल्स के नतीजों ने बाकी का बचा-खुचा काम कर दिया। कल HDFC बैंक में दोबारा बड़ी बिकवाली हुई। कल HDFC बैंक में `800 Cr से ज्यादा की डिलिवरी बिकवाली हुई। लग रहा था FIIs की बिकवाली कम हुई है। अनुज सिंघल ने कहा कि कल FIIs ने वापस कैश में `7,421 Cr की बड़ी बिकवाली की है। कल FIIs ने वापस कैश में `7,421 Cr की बड़ी बिकवाली की है। हमने FIIs की बिकवाली पहले भी पचाई है । इस बार फर्क ये है कि बाजार का सेंटिमेंट खराब है। सेंटिमेंट खराब हो तो हल्की सी बिकवाली भी प्राइस तोड़ देती है। आज इंफोसिस, एक्सिस बैंक पर खास नजर होगी। इंफोसिस के नतीजे अच्छे लेकिन भाव में हैं। एक्सिस के नतीजे पोजीशनिंग के हिसाब से बेहतर हैं।
ट्रेडर्स को स्क्रीन का सम्मान करना होगा। अगर आप शॉर्ट नहीं कर सकते तो ये बाजार आपके लिए नहीं है। इस समय बाजार में दोनों तरफ के मौके हैं। बड़ा पैसा “Sell on rally” पर बन रहा है। ट्रेंड बदलने के लिए 2 दिन हाई पर बंद होना जरूरी है। जरूरी नहीं कि बाजार की हर स्विंग पकड़ी जाए।
अब क्या करें इन्वेस्टर्स?
अनुज सिंघल ने कहा कि इन्वेस्टर्स अपने पसंदीदा शेयरों की एक लिस्ट बनाएं। लिस्ट में देखें कंपनियों के नतीजे कैसे हैं। अगर नतीजे अच्छे हैं तो गिरावट में खरीदारी करें। अच्छे शेयरों को हर गिरावट पर खरीदें। SIP और DIP नहीं भूलना है।
अनुज सिंघल ने निफ्टी पर आज की रणनीति पर बात करते हुए कहा कि निफ्टी पहला सपोर्ट 24,650-24,700 (हाल का निचला स्तर, ऑप्शन जोन) पर है जबकि बड़ा सपोर्ट 24,500-24,550 (100 DEMA) पर है। वहीं पहला रजिस्टेंस 24,900-24,950 (हाल का सपोर्ट) पर है जबकि बड़ा रजिस्टेंस 25,050-25,100 (10 DEMA) पर है। दोनों तरफ की ट्रेड लें और पोजीशन भी कम लें। इस बाजार में बहादुर बनने की कोई जरूत नहीं है।
एक्सिस बैंक के नतीजों से सेंटिमेंट को मदद मिलेगी। पहला बड़ा सपोर्ट 51,000-51,100 (100 DEMA) पर है। सबसे अहम सपोर्ट 50,200-50,400 (अक्टूबर के निचले स्तर) पर है। पहला रजिस्टेंस 51,500-51,600 (ऑप्शन जोन) पर है जबकि बड़ा रजिस्टेंस 51,750-51,850 (10 और 20 DEMA) पर है। पहले घंटे का इंतजार करें और देखें इंडेक्स कैसे चलता है। अगर रैली फेल हुई तो दिन के हाई का SL लगाकर शॉर्ट करें। अगर बाजार में रैली आई तो लॉन्ग करें, दिन के निचले स्तर का SL रखें।
(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।