FD Rates: सितंबर के महीने में 15 ऐसे बैंक हैं जो FD पर 8 फीसदी से अधिक का ब्याज दे रहे हैं। अगर आप भी एफडी पर 8 फीसदी ब्याज का फायदा उठाना चाहते हैं तो इनमें निवेश कर सकते हैं। एफडी पर 8 फीसदी ब्याज देने वाले बैंकों की गिनती में पब्लिक बैंक, प्राइवेट बैंक, स्मॉल फाइनेंस बैंक और विदेशी बैंक सभी शामिल हैं। इनमें से कुछ बैंक जैसे नॉर्थईस्ट स्मॉल फाइनेंस बैंक 9% तक ब्याज दर दे रहे हैं। यूनिटी स्मॉल फाइनेंस बैंक और आरबीएल बैंक भी क्रमशः 9% और 8.10% ब्याज दर प्रदान कर रहे हैं। यस बैंक और डॉयचे बैंक भी 8% का ब्याज दे रहे हैं। यहां चेक करें ब्याज और बैंकों की पूरी लिस्ट।
