1 अगस्त से बदल जाएंगे पैसे से जुड़े ये 5 नियम! UPI से लेकर EMI, आपकी जेब पर होगा सीधा असर

Financial Rule Change from 1 August 2025: अगस्त 2025 की शुरुआत के साथ ही आपकी जेब से जुड़ी कई अहम चीजों में बदलाव होने वाला है। चाहे आप रोजाना UPI से पेमेंट करते हों, क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते हों या फिर घर के लिए गैस सिलेंडर मंगवाते हों, हर बदलाव आपके बजट पर असर डाल सकता है

अपडेटेड Jul 30, 2025 पर 2:25 PM
Story continues below Advertisement
UPI: अगस्त 2025 की शुरुआत के साथ ही आपकी जेब से जुड़ी कई अहम चीजों में बदलाव होने वाला है।

Financial Rule Change from 1 August 2025: अगस्त 2025 की शुरुआत के साथ ही आपकी जेब से जुड़ी कई अहम चीजों में बदलाव होने वाला है। चाहे आप रोजाना UPI से पेमेंट करते हों, क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते हों या फिर घर के लिए गैस सिलेंडर मंगवाते हों, हर बदलाव आपके बजट पर असर डाल सकता है। यहां जानिए 1 अगस्त 2025 से कौनसे 5 बदलाव होने वाले हैं।

1. UPI इस्तेमाल करने वालों के लिए नया नियम

अगर आप दिन में कई बार UPI ऐप से बैलेंस चेक करते हैं या बार-बार बैंक डिटेल्स देखते हैं, तो अब यह आदत थोड़ी बदलनी पड़ेगी। अब एक UPI ऐप से 50 बार से ज्यादा बैलेंस चेक नहीं कर पाएंगे। मोबाइल नंबर से लिंक बैंक डिटेल सिर्फ 25 बार ही देखी जा सकेगी। ऑटोमैटिक पेमेंट्स जैसे Netflix, EMI, SIP केवल 3 तय समयों में ही प्रोसेस होंगे। वह टाइम सुबह 10 बजे से पहले, दोपहर 1 से 5 बजे के बीच और रात 9:30 बजे के बाद होगा। ऐसा करने से UPI नेटवर्क पर लोड कम होगा और फेल ट्रांजैक्शन की समस्या घटेगी।


2. SBI क्रेडिट कार्ड धारकों के लिए बड़ा बदलाव

अगर आपके पास SBI का ELITE या PRIME को-ब्रांडेड क्रेडिट कार्ड है, तो ये जानकारी आपके लिए जरूरी है। 11 अगस्त 2025 से इन कार्ड्स पर मिलने वाला एयर एक्सीडेंट इंश्योरेंस बंद हो रहा है। पहले यह सुरक्षा कवर 50 लाख रुपये से लेकर 1 करोड़ रुपये तक होता था। यह बदलाव खासतौर पर UCO बैंक, इलाहाबाद बैंक और सेंट्रल बैंक के कार्डधारकों पर असर डालेगा।

3. घरेलू गैस सिलेंडर के दाम बदल सकते हैं

हर महीने की 1 तारीख को LPG सिलेंडर के रेट अपडेट होते हैं। जुलाई में कमर्शियल सिलेंडर के दाम में ₹60 की कटौती हुई थी। घरेलू सिलेंडर के रेट नहीं बदले थे। 1 अगस्त को नई दरें जारी होंगी, जिसमें बढ़ोतरी या राहत, दोनों की संभावना है। यह बदलाव आपके किचन के मंथली खर्च पर सीधे असर डालेगी।

4. CNG और PNG के रेट में भी होगा बदलाव

यदि आप CNG से गाड़ी चलाते हैं या घर में PNG इस्तेमाल करते हैं, तो गैस कंपनियों का अगला रेट रिव्यू भी आपकी जेब पर असर डाल सकता है। अप्रैल 2025 के बाद से इन रेट्स में कोई बदलाव नहीं हुआ है। 1 अगस्त को कंपनियां समीक्षा करेंगी, जिसके बाद रेट घट या बढ़ सकते हैं।

5. EMI सस्ती हो सकती है?

RBI की मौद्रिक नीति बैठक 4 से 6 अगस्त के बीच होगी। इसमें अगर रेपो रेट में कटौती होती है, तो होम लोन, कार लोन, पर्सनल लोन की EMI में राहत मिल सकती है। नए लोन लेने वालों के लिए यह अच्छा मौका हो सकता है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।