ये 6 बैंक होम लोन पर ले रहे हैं सबसे कम ब्याज, SBI, BOB और HDFC Bank लिस्ट में हैं शामिल

बैंक ऑफ इंडिया सबसे किफायती होम लोन विकल्प पेश कर रहा है। बैंक की ब्याज दरें 8.30 प्रतिशत सालाना से शुरू है। ग्राहक प्रॉपर्टी वैल्यू के 90 प्रतिशत तक लोन का लाभ उठा सकते हैं, जिसमें 30 साल तक पेमेंट का ऑप्शन मिलता है। इसके अलावा बैंक होम लोन लेने वालों को ओवरड्राफ्ट और होम लोन बैलेंस ट्रांसफर करने की सर्विस भी देता है

अपडेटेड Feb 16, 2024 पर 7:00 AM
Story continues below Advertisement
Home Loan Rates: सभी बैंक ग्राहकों को होम लोन सर्विस देते हैं।

Home Loan Rates: सभी बैंक ग्राहकों को होम लोन सर्विस देते हैं। यदि आप होम लोन लेने पर विचार कर रहे हैं, तो यहां आपको देश के छह प्रमुख बैंकों की दरों के बारे में बता रहे हैं। ये बैंक होम लोन रेट काफी कंपिटिटव दरों पर ऑफर कर रहे हैं। यहां आपको 6 बैंकों के होम लोन पर लिये जा रहे इंटरेस्ट के बारे में बता रहे हैं।

1) बैंक ऑफ इंडिया

Paisabazaar.com के अनुसार बैंक ऑफ इंडिया सबसे किफायती होम लोन विकल्प पेश कर रहा है। बैंक की ब्याज दरें 8.30 प्रतिशत सालाना से शुरू है। ग्राहक प्रॉपर्टी वैल्यू के 90 प्रतिशत तक लोन का लाभ उठा सकते हैं, जिसमें 30 साल तक पेमेंट का ऑप्शन मिलता है। इसके अलावा बैंक होम लोन लेने वालों को ओवरड्राफ्ट और होम लोन बैलेंस ट्रांसफर करने की सर्विस भी देता है।


2) एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank)

देश का सबसे बड़ा प्राइवेट सेक्टर बैंक एचडीएफसी बैंक 30 लाख रुपये से 75 लाख रुपये तक की लोन की दरें 8.35 प्रतिशत से शुरू होती हैं।

3) बैंक ऑफ बड़ौदा

बैंक ऑफ बड़ौदा की होम लोन की ब्याज दरें सालाना 8.40 फीसदी से 10.60 फीसदी तक हैं। ये दरें लोन लेने वाले के सिबिल स्कोर पर निर्भर करती है।

4) भारतीय स्टेट बैंक

भारतीय स्टेट बैंक (SBI) फिलहाल किफायती होम लोन दे रहा है। बैंक की होम लोन की ब्याज दरें 8.40 फीसदी सालाना से शुरू होती हैं। ग्राहक 30 साल तक लोन पेमेंट का ऑप्शन चुन सकता है। इसके अतिरिक्त एसबीआई महिला उधारकर्ताओं को 0.05% ब्याज रियायत देता है।

5)आईसीआईसीआई बैंक

35 से 75 लाख रुपये का होम लोन 9.5 से 9.8 प्रतिशत की दर पर दे रहा है। 75 लाख रुपये से अधिक के लोन पर ब्याज ज्यादा चुकाना पड़ता है।

6) पंजाब नेशनल बैंक

पंजाब नेशनल बैंक (PNB) 30 लाख रुपये से 75 लाख रुपये तक का होम लोन 8.45 प्रतिशत से 10.25 प्रतिशत की सालाना दर से दे रहा है। अच्छा सिबिल स्कोर होने से कम दरों पर होम लोन मिल जाता है।

Jio का सुपरहिट प्लान, सिर्फ 2 रुपये रोजाना के खर्च में मिलेगी 11 महीने की वैलिडिटी

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।