ना दिल्ली-नोएडा ना ही गुरुग्राम...देश के इस शहर में धड़ाधड़ बिक रहे हैं लग्जरी फ्लैट्स, घरों की कीमत 10 करोड़ से भी ज्यादा

मुंबई में बड़े और शानदार घरों की मांग लगातार बढ़ रही है। पिछले पांच सालों में हर छह महीने में लग्जरी प्रॉपर्टी की औसतन 9,750 करोड़ रुपये की बिक्री होती रही है, लेकिन 2025 की पहली छमाही में इसमें जबरदस्त उछाल देखा गया। इससे साफ है कि अमीर खरीदारों के बीच बड़े और प्रीमियम घरों की मांग अब भी तेज है

अपडेटेड Jul 22, 2025 पर 4:25 PM
Story continues below Advertisement
देश के इस शहर में लग्जरी घरों की सेल्स में कई गुना की बढ़ोतरी हुई।

आम आदमी का हमेशा ये सपना होता है कि वो अपने घर में रहे। वहीं अगर देश के बड़े शहरों में आपका घर हो तो सपने सच होने जैसी बात होगी। लेकिन बदलते जमाने के साथ अब घर ही नहीं बल्कि लग्जरी घर लोगों की पंसद बनती जा रही है। दिल्ली और मुंबई जैसे बड़े शहरों में लोग अब लग्जरी घर खरीदना चाहते हैं, चाहे उसके लिए उन्हें कितना ही पैसा लगाना पड़े।  कभी सिर्फ तस्वीरों में दिखने वाले वर्ली और मालाबार हिल जैसे समुद्र किनारे बसे इलाकों में, अब करोड़ों रुपये के फ्लैट कुछ ही मिनटों में बिक जाते हैं।

अब मुंबई सिर्फ सपनों का शहर नहीं रही, बल्कि यह एक ऐसा शहर बन गया है जहां लग्जरी लाइफ जी जाती है। यहां का नजारा तेजी से बदल रहा है- पुराने बंगले और कॉलोनियां अब ऊंची-ऊंची इमारतों में बदल रहे हैं।

बन रहा नया रिकॉर्ड

मुंबई का लग्ज़री रियल एस्टेट बाज़ार इस समय अपने सबसे ऊंचे स्तर पर है। सिर्फ 2025 की पहली छमाही में ही 10 करोड़ रुपये से ज्यादा कीमत वाले घरों की रिकॉर्डतोड़ बिक्री हुई है कुल 14,750 करोड़ रुपये के लग्ज़री फ्लैट बिके, जो अब तक का सबसे बड़ा छः महीने का आंकड़ा है। पिछले 12 महीनों में कुल 1,335 महंगे फ्लैट बेचे गए, जिनकी कुल कीमत 28,750 करोड़ रुपये रही। यह लग्ज़री प्रॉपर्टी बिक्री के लिहाज़ से अब तक का सबसे बड़ा सालाना रिकॉर्ड है।

फ्लैट्स की कीमत 10 से 20 करोड़ के बीच


मुंबई में बड़े और शानदार घरों की मांग लगातार बढ़ रही है। पिछले पाँच सालों में हर छह महीने में लग्ज़री प्रॉपर्टी की औसतन 9,750 करोड़ रुपये की बिक्री होती रही है, लेकिन 2025 की पहली छमाही में इसमें ज़बरदस्त उछाल देखा गया। इससे साफ है कि अमीर खरीदारों के बीच बड़े और प्रीमियम घरों की माँग अब भी तेज है। वर्ली, बांद्रा पश्चिम, ताड़देव, प्रभादेवी और मालाबार हिल जैसे इलाके सबसे ज़्यादा पसंद किए जा रहे हैं। इन इलाकों में बिकने वाले ज़्यादातर घरों की कीमत 10 से 20 करोड़ रुपये के बीच रही, जो कुल बिक्री का 60 से 75 फीसदी हिस्सा है।

इन घरों को किया जा रहा पसंद

लग्ज़री घरों की बढ़ती माँग के पीछे कई वजहें हैं भारत में लोगों की बढ़ती संपत्ति, निवेशकों का भरोसा और खरीदारों की बढ़ती ख़रीदने की ताकत। ज़्यादातर खरीदार 45 से 65 साल की उम्र के हैं, लेकिन 65 साल से ऊपर के लोगों की दिलचस्पी भी अब बढ़ रही है। ज़्यादातर लोग ऐसे फ्लैट पसंद कर रहे हैं जो 2,000 से 4,000 वर्ग फुट के बीच के हों और रहने के लिए ज्यादा जगह दें।

तेजी से बीक रहे ये लग्जरी फ्लैट्स

वर्ली अब लग्ज़री घर खरीदने वालों की सबसे पसंदीदा जगह बन गया है। यहाँ सिर्फ़ नई बिक्री ही कुल महंगे घरों की बिक्री का 22% हिस्सा है। बांद्रा पश्चिम और ताड़देव जैसे इलाकों में भी ज़बरदस्त बढ़त देखी गई है जहां बिक्री में क्रमशः 192% और 254% का इज़ाफा हुआ है। कुछ बड़े सौदों ने सभी का ध्यान खींचा है, जैसे वर्ली के ‘नमन ज़ाना’ प्रोजेक्ट में लीना गांधी तिवारी द्वारा 639 करोड़ रुपये में खरीदा गया घर, और ओबेरॉय 360 वेस्ट में 201.6 करोड़ रुपये में बिकी प्रॉपर्टी। अब लग्ज़री घरों की खरीददारी सिर्फ़ दक्षिण मुंबई तक सीमित नहीं रही। गोरेगांव पूर्व जैसे इलाकों के अमीर लोग भी अब बेहतर जीवनशैली की चाह में इन प्रॉपर्टीज की ओर बढ़ रहे हैं। इतना ही नहीं, अल्ट्रा-लक्ज़री सेगमेंट यानी 40 करोड़ रुपये से अधिक कीमत वाले घरों की बिक्री भी तेज़ी से बढ़ रही है। 2022 की पहली छमाही में जहां सिर्फ़ 17 ऐसे फ्लैट बिके थे, वहीं 2024 की दूसरी छमाही में यह संख्या बढ़कर 53 हो गई है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।