सरकार ने असंगठित क्षेत्र में करने वाले लोगों के लिए 2015 में एक पेंशन स्कीम शुरू की थी। इसका नाम है अटल पेंशन योजना (एपीवाइ)। इस स्कीम में 18 से 40 साल की उम्र का व्यक्ति निवेश कर सकता है। उसके 60 साल के होने पर 1,000 रुपये से लेकर 5,000 रुपये तक की पेंशन मिलती है। इनमटैक्स देने वाले लोग इस स्कीम में निवेश नहीं कर सकते। इस स्कीम में होने वाले कंट्रिब्यूशन का प्रबंधन तीन फंड मैनेजर्स करते हैं। इनमें एलआईसी पेंशन फंड, एसबीआई पेंशन फंड और यूटीआई पेंशन फंड शामिल हैं। फंड मैनेजर पोर्टफोलियो के 15 फीसदी हिस्से का निवेश शेयरों में कर सकते हैं। आइए उन शेयरों के बारे में जानते हैं, जिनमें फंड मैनेजर्स ने निवेश किए हैं।
