EPFO: अनिवार्य है ई-नॉमिनेशन अपडेट करना, जानिए क्या है प्रोसेस

अगर आप ई-नॉमिनेशन फाइल नहीं करते हैं तो आप पीएफ बैलेंस सहित ईपीएफओ की कई ऑनलाइन सुविधाओं को लाभ नहीं उठा सकेंगे। ईपीएफओ ने इस बारे में ट्वीट भी किया था

अपडेटेड Aug 01, 2022 पर 6:03 PM
ई-नॉमिनेशन प्रोसेस में एंप्लॉयी अपने परिवार के एक से ज्यादा सदस्यों को नॉमिनी बना सकता है।

अगर आप प्राइवेट जॉब करते हैं तो ईपीएफओ (EPFO) की तरह से आपको कई बार ई-नॉमिनेशन फाइल करने के लिए रिमाइंडर मिला होगा। अगर आपने ई-नॉमिनेशन फाइल कर दिया है तो ठीक है। अगर नहीं किया है तो इसे जल्द करना जरूरी है। इंप्लॉयीज प्रोविडेंट फंड ऑर्गेनाइजेशन ने सभी सब्सक्राइब्र्स (Subscribers) के लिए ई-नॉमिनेशन फाइलिंग को अनिवार्य बना दिया है।

अगर आप ई-नॉमिनेशन फाइल नहीं करते हैं तो आप पीएफ बैलेंस सहित ईपीएफओ की कई ऑनलाइन सुविधाओं को लाभ नहीं उठा सकेंगे। ईपीएफओ ने इस बारे में ट्वीट भी किया था। इसमें कहा गया था कि अगर कोई ईपीएफ मेंबर ईपीएफ/ईपीएस में मौजूदा नॉमिनेशन को बदलना चाहता है तो वह नया नॉमिनेशन फाइल कर सकता है। नया नॉमिनेशन फाइल करते ही पुरान नॉमिनेशन रद्द हो जाएगा।

यह भी पढ़ें : बैंक ऑफ इंग्लैंड इस हफ्ते महंगाई पर करेगा बड़ी चोट, 0.50% बढ़ा सकता है इंटरेस्ट रेट


ई-नॉमिनेशन प्रोसेस में एंप्लॉयी अपने परिवार के एक से ज्यादा सदस्यों को नॉमिनी बना सकता है। ई-नॉमिनेशन नहीं करने पर भविष्य में एंप्लॉयी की मौत हो जाती है तो पीएफ अकाउंट में जमा उसका पैसा फंस जाएगा। फिर, उसके परिवार के सदस्यों को यह पैसा निकालने में दिक्कत आएगी।

अगर आप ई-नॉमिनेशन करना चाहते हैं तो आपके पास UAN और पासवर्ड होना जरूरी है। अगर आपके पास ये दोनों चीजें हैं तो फिर आपको अपना प्रोफाइल फोटो अपडेट करना होगा। अगर आप अपने प्रोफाइल फोटो के बगैर नॉमिनेशन करना चाहते हैं तो आपको यह मैसेज दिखेगा 'अनेबल टू प्रोसीड'। इसलिए आप पहले अपना प्रोफाइल फोटो अपटेड कर दें।

आइए अब ई-नॉमिनेशन के प्रोसेस को स्टेप-बाय-स्टेप समझते हैं:

स्टेप 1: आपको सबसे पहले epfindia.gov.in पर जाना होगा। फिर अपने यूएएन और पासवर्ड की मदद से लॉग-इन करना होगा।

स्टेप2: 'सर्विस टैब' पर जाएं। ड्रॉप-डाउन मेनू से 'फॉर एंप्लॉयीज' टैब पर क्लिक करें।

स्टेप 3: 'मैनेज' टैब से 'ई-नॉमिनेशन' सेलेक्ट करें। फिर अपना स्थायी और अस्थायी पता डालें।

स्टेप 4: फैमिली डेक्लेरेशन बदलने के लिए 'यस' सेलेक्ट करें।

स्टेप 5: नॉमिनी की डिटेल डालें। आपको नॉमनी की फोटो भी डालना होगा। फिर 'सेव' पर क्लिक कर दें।

स्टेप 6: 'प्रोसीड' पर क्लिक करें।

स्टेप 7: अपना आधार नंबर डालें। फिर आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा। ओटीपी डालने के बाद ई-साइनिंग का प्रोसेस पूरा हो जाएगा।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।