7th Pay Commission and DA news Today: केंद्र सरकार के लाखों कर्मचारियों को जुलाई महीने में बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। आज कैबिनेट की मीटिंग होनी है। ऐसा माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जल्द ही बढ़े DA को लेकर मंजूरी दे सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कर्मचारियों का 3 फीसदी DA जुलाई महीने की सैलरी में बढ़ सकता है। जनवरी 2021 से मई 2021 का ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स (AICPI)आने वाला है और ऐसी उम्मीद लगाई जा रही है कि केंद्र सरकार इस डेटा को ध्यान में रखते हुए DA को 3 फीसदी जुलाई 2021 की सैलरी से बढ़ा सकती है।