डीलिंग रूम्स में आज के 2 टॉप ट्रेडिंग आइडिया जहां ब्रोकरेजेस ने कराई खरीदारी

डीलर्स आज आईटी स्टॉक्स में बुलिश नजर आये

अपडेटेड Jan 04, 2022 पर 3:17 PM
डीलिंग रूम में दो स्टॉक्स में मिली खरीदारी की सलाह

सीएनबीसी-आवाज़ पर हर दिन 2 बजे से बाजार बंद होने तक खास शो कमाई का अड्डा में एक खास सेगमेंट Dealing Rooms Check पेश किया जाता है। जिसमें यतिन मोता आपको बताते हैं कि शेयर डीलर्स आज कौन से शेयर खरीद और बेच रहे हैं और आज के टॉप ट्रेडिंग आइडियाज क्या हैं।

इसके साथ ही मिडकैप सेगमेंट में डीलिंग रूम किस स्टॉक पर दांव लगा रहे हैं या किस स्टॉक में आने वाले दिनों में कितने रुपये तक और तेजी नजर आ सकती है। आज निवेशक किस स्टॉक में अपनी पोजीशन बना सकते हैं। इसकी पूरी जानकारी निवेशकों को इस खास सेगमेंट में उपलब्ध कराई जाती है।

जानते हैं आज का Dealing Rooms Check-


सेबी आईटी नेटवर्क और कम्यूनिकेशन सिस्टम्स अपग्रेड करने के लिए एजेंसी नियुक्त करेगा

CONCOR

यतिन ने डीलिंग रूम्स के हवाले से कहा कि इस स्टॉक में ब्रोकरेजेस खरीदारी की सलाह दे रहे हैं। डीलर्स ने इसमें BTST strategy अपनाने की राय दी है। डीलर्स को लगता है कि इस स्टॉक में 650-655 रुपये के लेवल देखने को मिल सकते हैं। इसके अलावा इस काउंटर में फ्रेश फंड बाईंग भी देखने को मिली है।

L&T TECH SERV

डीलर्स ने आज दूसरे स्टॉक के रूप में इस मिडकैप आईटी स्टॉक पर दांव लगाने की सलाह दी है। डीलर्स का इस समय आईटी स्टॉक्स पर बुलिश नजरिया है। डीलर्स ने इस स्टॉक पर पोजीशनल खरीदारी की सलाह दी है। डीलर्स को इस स्टॉक में 6000-6100 रुपये के लक्ष्य नजर आते हैं। इसमें आज 5 प्रतिशत का ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला और जनवरी सीरीज में काउंटर में लॉन्ग बनते हुए नजर आये हैं।

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।