Top Money Making Stocks: अप्रैल सीरीज की एक्सपायरी के दिन कमजोर शुरुआत के बाद बाजार में रिकवरी का मूड दिख रहा है। निफ्टी निचले स्तरों से 170 प्वाइंट से ज्यादा सुधरकर 24150 के ऊपर चला गया है। हालांकि बैंक निफ्टी में 170 प्वाइंट का दबाव है। मिडकैप और स्मॉलकैप अच्छी तेजी के साथ आज भी आउटपरफॉर्म कर रहे हैं। CPSE और तेल-गैस शेयरों में अच्छी खरीदारी हो रही है। दोनों सेक्टर इंडेक्स करीब 1 फीसदी चढ़े हैं, OIL और ONGC वायदा के टॉप गेनर्स में शामिल हैं। साथ ही कैपिटल गुड्स,ऑटो और मेटल शेयरों में भी हल्की तेजी है। लेकिन रियल्टी और IT शेयरों में हल्का दबाव है।
