Get App

Top stock picks : बजाज हाउसिंग फाइनेंस में लिस्टिंग पर कर सकते हैं निवेश, मेटल और सीमेंट शेयरों से रहें दूर

Multibagger stock: दीपेन ने कहा कि NBFCs में बजाज फाइनेंस अच्छा विकल्प है। बजाज हाउसिंग फाइनेंस निश्चिततौर पर एनबीएफसी और हाउसिंग एनबीएफ स्पेस में गोल्ड स्टैंडर्ड है। इस स्टॉक में निवेशकों थोड़ा निवेश जरूर करना चाहिए

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 14, 2024 पर 11:05 PM
Top stock picks : बजाज हाउसिंग फाइनेंस में लिस्टिंग पर कर सकते हैं निवेश, मेटल और सीमेंट शेयरों से रहें दूर
आईटी पर बात करते हुए दीपन ने कहा कि इन शेयरों में काफी तेजी आ चुकी है। IT के ग्रोथ आंकड़े का इंतजार है। इस सेक्टर पर उनका नजरिया न्यूट्रल है

Market outlook : बाजार की आगे की दशा और दिशा पर बात करते हुए Elixir Equities के दीपन मेहता ने कहा कि जिनको बजाज हाउसिंग फाइनेंस का एलॉटमेंट मिल जाता है वो भाग्यशाली। ये शानदार होल्ड करने लायक स्टॉक है। इस स्टॉक को लिस्टिंग के कुछ महीनों या हफ्तों के बाद यूफोरिया निकल जाने पर खरीदा जा सकता है। यह स्टॉक निश्चिततौर पर एनबीएफसी और हाउसिंग एनबीएफ स्पेस में गोल्ड स्टैंडर्ड है। इस स्टॉक में निवेशकों थोड़ा निवेश जरूर करना चाहिए। ये बहुत ही अग्रेसिव कंपनी है। यह तमाम उतार- चढ़ाओं से गुजरी है। यह कंपनी एक अच्छा निवेश विकल्प बन सकती है। लेकिन आप किस प्राइस प्वाइंट में इस स्टॉक में निवेश करते हैं, यह काफी अहम है।

NBFCs में बजाज फाइनेंस अच्छा विकल्प

इस बातचीत में दीपेन ने आगे कहा कि NBFCs में बजाज फाइनेंस अच्छा विकल्प है। धीरे-धीरे कंपनी का प्रदर्शन सुधरता जा रहा है। लेकिन इसका भाव जस का तस बना हुआ है। इसकी वजह से स्टॉक का प्राइस टू अर्निंग और प्राइस टू बुक काफी कंप्रेस हुआ है। आगे चल कर कंपनी से जुड़ी दूसरी चिंताएं भी दूर होती दिखेंगी। ऐसे में स्टॉक में आगे अच्छी ग्रोथ देखने को मिल सकती है। दीपेन का मानना कि इस साल हमें बैंक और एनबीएफसी में टर्न एराउंड देखने को मिलेगा

सब समाचार

+ और भी पढ़ें