निफ्टी के लिए पहला सपोर्ट 16,898.13 और उसके बाद दूसरा सपोर्ट 16,647.17 पर स्थित है। अगर इंडेक्स ऊपर की तरफ रुख करता है तो 17,499.73 फिर 17,850.37 पर इसको रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है।
24 जनवरी को दलाल स्ट्रीट में ब्लैक मंडे रहा। सेंसेक्स निफ्टी कल 2.6 फीसदी से ज्यादा फिसलकर बंद हुए। कल के कारोबार में चौतरफा बिकवाली रही और बाजार में भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिला। निवेशक और ट्रेडर यूएस फेड की मीटिंग और यूनियन बजट के पहले सतर्क नजर आ रहे हैं। तीसरी तिमाही में कंपनियों के मार्जिन पर दबाव भी बाजार का मूड खराब कर रहा है। कल के कारोबार में BSE Sensex 1,545.67 अंक गिरकर 57,491.51 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी 468.10 अंक गिरकर 17,149.10 के स्तर पर बंद हुआ।
GEPL Capital के मलय ठक्कर ने बाजार पर बात करते हुए कहा कि निफ्टी में मंगलवार के ट्रेड में FOMC मीट के पहले भारी बिकवाली देखने को मिली। निफ्टी कल डेली टाइम फ्रेम पर एक बड़े बियरिश कैंडल के साथ बंद हुआ। कल इंट्राडे में निफ्टी ने 16,998 का निचला स्तर छुआ। लेकिन 17,000 के मनोवैज्ञानिक लेवल पर इसको फिर सपोर्ट मिला और अंत में बाउंस बैक के साथ 17,149 के स्तर पर बंद हुआ। इसके साथ ही India VIX 20.84 फीसदी की बढ़त के साथ 22.83 के स्तर पर पहुंच गया। ये बजट और FOMC मीट के पहले निवेशकों में बनी बेचैनी का संकेत है।
उन्होंने आगे कहा कि इंडेक्स 20 SMA (17,780), 50 SMA (17,485), 100 SMA (17,640) जैसे अहम मूविंग एवरेजों से नीचे चला गया है। ऐसे में ट्रेडर्स को सतर्क रहने की सलाह है। अगर निफ्टी 17,000 के नीचे फिसलता है तो फिर ये गिरावट 16,700-16,750 तक जा सकती है।
कल के कारोबार में दिग्गजों के साथ ही छोटे-मझोले शेयरों में भी बिकवली देखने को मिली। निफ्टी मिडकैप इंडेक्स 3.86 फीसदी और स्मॉलकैप 4.78 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुआ। सभी सेक्टरों में सबसे ज्यादा कमजोरी मेटल इंडेक्स में रही और ये 5.2 फीसदी टूटा। उसके बाद आईटी में 3.4 फीसदी की गिरावट रही। वहीं, Auto, Financial Services और FMCG 2 फीसदी से ज्यादा टूटे।
यहां आपको कुछ ऐसे आंकडे दे रहे हैं जिनके आधार पर आपको मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में आसानी होगी। यहां इस बात का ध्यान रखें कि इस स्टोरी में दिए गए ओपन इंटरेस्ट (OI)और स्टॉक्स के वॉल्यूम से संबंधित आंकड़े तीन महीनों के आंकड़ों का योग हैं, ये सिर्फ चालू महीनें से संबंधित नहीं हैं।
Nifty के लिए की सपोर्ट और रजिस्टेंस लेवल
निफ्टी के लिए पहला सपोर्ट 16,898.13 और उसके बाद दूसरा सपोर्ट 16,647.17 पर स्थित है। अगर इंडेक्स ऊपर की तरफ रुख करता है तो 17,499.73 फिर 17,850.37 पर इसको रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है।
Nifty Bank
निफ्टी बैंक के लिए पहला सपोर्ट 36,317.1और उसके बाद दूसरा सपोर्ट 35,686.6 पर स्थित है। अगर इंडेक्स ऊपर की तरफ रुख करता है तो 37,636.4 फिर 38,325.2 पर इसको रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है।
निफ्टी पर रणनीति
निफ्टी पर क्या हो रणनीति इस पर बात करते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार ने कहा कि इसका रजिस्टेंस जोन 17200-231-17289 और बड़ा रजिस्टेंस जोन 17366-17410 है। इसका बेस जोन 16963-16910 और बड़ा बेस जोन 17834-16766 है। आज असली टेस्ट है, US बाजारों में मजबूत रिकवरी और कल छुट्टी है। 17200-231 के ऊपर शॉर्ट कवरिंग होगी। 17200-231 के ऊपर 17366 और 17410 के स्तर संभव है। स्थिरता नहीं आई और 17000, कल के निचले स्तरों के नीचे फिसले तो बड़ी गिरावट संभव। कल के निचले स्तरों के नीचे शॉर्ट करें।
निफ्टी बैंक पर रणनीति
सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार का कहना है कि इसका रजिस्टेंस जोन 37110-37331 और बड़ा रजिस्टेंस जोन 37661-36840 है। इसका बेस जोन 36647-36460 है। बड़ा बेस जोन 36278-36110 है। कल सभी मूविंग एवरेज के ऊपर बंद हुआ था। 37110 के ऊपर ही शॉर्ट कवरिंग होगी। 36647 के नीचे फिसले तो 36440 और फिर 36278-110 भी संभव है।
फेड बैठक से पहले क्रूड लुढ़का, सोना चमका
आज से US FED की 2 दिनों की बैठक होगी। दरें बढ़ने के डर से क्रूड में दबाव बना हुआ है और यह 2% लुढ़कर 87 डॉलर के करीब कारोबार कर रहा है लेकिन रुस और युक्रेन के बीच बढ़ते तनाव से सोना चमका है।
AXIS ने पेश किए शानदार नतीजे
तीसरी तिमाही में Axis Bank ने शानदार नतीजे पेश किए। मुनाफा 224% बढ़कर 3614 करोड़ रुपये रहा है और ब्याज से कमाई 17% से ज्यादा बढ़ी है। वहीं net NPA 23 तिमाहियों में सबसे कम रहा है। LOAN GROWTH 15 quarters के शिखर पर है। जनवरी एक्सपायरी में शेयर 5% ऊपर रहा है।
DEEPAK NITRITE, IEX के अच्छे नतीजे
DEEPAK NITRITE के Q3 नतीजे अच्छे रहे है। मुनाफा 12% तो REVENUE 40% बढ़ा है । मार्जिन पर दबाव रहा है। वहीं IEX के PROFIT में 39% का उछाल देखने को मिला है। MARGIN में भी सुधार दिखा है।
आज आएंगे MARUTI SUZUKI के नतीजे
आज निफ्टी की दो कंपनियां CIPLA और ऑटो दिग्गज MARUTI तिमाही नतीजे पेश करेंग। MARUTI SUZUKI का मुनाफा 55% घट सकता है। कच्चे माल की बढ़ती कीमतों से MARGIN पर तगड़ा दबाव रह सकता है। SRF और PIDILITE के नतीजों का भी बाजार को इंतजार रहेगा।
ग्लोबल बाजारों से मिलेजुले संकेत
GLOBAL MARKETS से मिले जुले संकेत मिल रहे हैं। एशिया पर दबाव दिख रहा है। SGX NIFTY भी करीब आधा परसेंट नीचे कारोबार कर रहा है। कल अमेरिकी बाजारों में भारी गिरावट के बाद शानदार रिकवरी दिखी थी। DOW JONES निचले स्तरों से करीब 1100 POINT सुधरकर हरे निशान में बंद हुआ था। S&P 0.3% और Nasdaq 0.6% बढ़कर बंद हुए थे। लेकिन अब DOW FUTURES में कमजोरी के रुझान दिख रहे हैं। वहीं, 10 साल के US बॉन्ड का यील्ड 1.77% पर दिख रहा है। उधर यूक्रेन संकट गहरा गया नजर आ रहा है। US ने अपने सैनिकों को अलर्ट मोड पर रखा है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने यूरोपीय संघ के नेताओं के साथ बात की है। NATO यूक्रेन पर रूस के हमले का विरोध करेगा। NATO पूर्वी यूरोप में सैनिकों की संख्या और बढ़ाएगा।
कॉल ऑप्शन डेटा
18000 की स्ट्राइक पर 96.96 लाख कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम कॉल ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो जनवरी सीरीज में अहम रजिस्टेंस लेवल का काम करेगा। इसके बाद 17500 पर सबसे ज्यादा 83.8 लाख कॉन्ट्रैक्ट का कॉल ओपन इंटरेस्ट देखने को मिल रहा है। वहीं, 17600 की स्ट्राइक पर 58.47 लाख कॉन्ट्रैक्ट का कॉल ओपन इंटरेस्ट है।
17500 की स्ट्राइक पर काल राइटिंग देखने को मिली। इस स्ट्राइक पर 69.01 लाख कॉन्ट्रैक्ट जुड़े। उसके बाद 17,400 पर भी 37.47 लाख कॉन्ट्रैक्ट जुड़ते दिखे हैं।
17,900 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा कॉल अनवाइंडिंग देखने को मिली। इसके बाद 16,500 और फिर 16,400 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा कॉल अनवाइंडिंग रही।
पुट ऑप्शन डेटा
16,500 की स्ट्राइक पर 45.11लाख कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम पुट ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो जनवरी सीरीज में अहम सपोर्ट लेवल का काम करेगा। इसके बाद 17,000 पर सबसे ज्यादा 44.75 लाख कॉन्ट्रैक्ट का पुट ओपन इंटरेस्ट देखने को मिल रहा है। वहीं, 16,000 की स्ट्राइक पर 44.39 लाख कॉन्ट्रैक्ट का पुट ओपन इंटरेस्ट है।
16,600 की स्ट्राइक पर पुट राइटिंग देखने को मिली। इस स्ट्राइक पर 7.77 लाख कॉन्ट्रैक्ट जुड़े। उसके बाद 16,500 पर भी 7.71 लाख कॉन्ट्रैक्ट जुड़ते दिखे हैं। जबकि 16,000 पर 7.67 लाख कॉन्ट्रैक्ट जुड़े हैं।
17,600 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा पुट अनवाइंडिंग देखने को मिली। इसके बाद 17,000 और फिर 17,300 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा पुट अनवाइंडिंग रही।
हाई डिलिवरी परसेंटेज वाले शेयर
इनमें एमएफएसएल, डाबर, गेल, एचडीएफसी और टीसीएस के नाम शामिल हैं। हाई डिलिवारी परसेंटेज इस बात का संकेत होता है कि निवेशक उन शेयरों में रुचि दिखा रहे हैं।
FII और DII आंकड़े
24 जनवरी को भारतीय बाजारों में विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 3,751.58 करोड़ रुपए की बिकवाली की। वहीं, इस दिन घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 74.88 करोड़ रुपए की खरीदारी की।
NSE पर F&O बैन में आने वाले शेयर
25 जनवरी को NSE पर 2 स्टॉक F&O बैन में हैं। इनमें Escorts और NALCO के नाम शामिल हैं। बताते चलें कि F&O सेगमेंट में शामिल स्टॉक्स को उस स्थिति में बैन कैटेगरी में डाल दिया जाता है, जिसमें सिक्योरिटीज की पोजीशन उनकी मार्केट वाइड पोजीशन लिमिट से ज्यादा हो जाती है।