Trading guide : महंगे कच्चे तेल से बाजार में लगातार तीसरे दिन दबाव देखने को मिल रहा है। निफ्टी करीब 200 प्वाइंट से ज्यादा फिसलकर 23950 के पास आ गया है। IT शेयरों ने सबसे ज्यादा दबाव बनाया है। बैंक निफ्टी भी करीब 400 प्वाइंट नीचे है। वहीं मिडकैप और स्मॉलकैप में भी आज तेज गिरावट देखने को मिल रही है। वोलैटिलिटी इंडेक्स INDIA VIX भी करीब 4% उछला है। ऐसे में आज इंडेक्स में क्या हो ट्रेडिंग रणनीति इस पर एक्सपर्ट्स ने अपनी राय रखी है। आइए इस पर डालते हैं एक नजर।
