Trading plan : ट्रंप टैरिफ पर आज रात आने वाले अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के फैसले के पहले बाजार में सुस्ती देखने को मिल रही है। निफ्टी 25650 के नीचे कारोबार कर रहा है। हालांकि बैंक निफ्टी आउटपरफॉर्म कर रहा है। मिडकैप और स्मॉलकैप में भी हल्की खरीदारी है। BMC चुनाव के चलते बाजार कल बंद रहेंगे। आज मेटल और सरकारी बैंकों में रफ्तार देखने को मिल रही है। दोनों इंडेक्स 2 से 2.5 फीसदी मजबूत दिख रहे हैं। टाटा स्टील,नाल्को और इंडियन बैंक 3-4 फीसदी चढ़े हैं। लेकिन रियल्टी और IT में बिकवाली नजर आ रही है। दोनों इंडेक्स एक फीसदी नीचे हैं।
तीसरी तिमाही में यूनियन बैंक का मुनाफा 9 फीसदी बढ़ा है। इसकी ब्याज से होने वाली कमाई में भी हल्की बढ़त है। बैंक के असेट क्वालिटी में भी सुधार दिखा है। नतीजों के बाद ये शेयर 7 फीसदी उछाल के साथ वायदा का टॉप गेनर बना है। वहीं GROWW का प्रॉफिट 16 फीसदी बढ़ा है। वहीं, मार्जिन बिना बदलाव के 59 फीसदी पर कायम है। रिजल्ट के बाद शेयर 4 फीसदी उछला है।
ऑप्शंस खरीदारों को हुआ नुकसान
बाजार के लिए बाकी बचा समय काफी अहम है। निफ्टी और बैंक निफ्टी ने अब तक Higher low बनाया है। लेकिन अगर कल का low टूटा तो बड़ा निगेटिव होगा। कल का High पार करने के लिए बाजार के लिए तैयार नहीं है। US सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर नजर रहेगी। इंफोसिस के नतीजों का भी फैक्टर रहेगा। लेकिन हमारे बाजार शुक्रवार को ही रिएक्ट करेगा। इस समय बाजार काफी नाजुक मोड़ पर है। यहां से या तो 1000 प्वाइंट ऊपर या 1000 प्वाइंट नीचे जा सकता है। काफी कुछ अगले 3-4 दिनों पर निर्भर करेगा। US सुप्रीम कोर्ट, इंफोसिस , RIL, HDFC, ICICI सब बड़े इवेंट्स हैं है। निफ्टी के लिए 25,600 पर सपोर्ट और 25,800 पर रेजिस्टेंस है। बैंक निफ्टी के लिए 59,500 पर सपोर्ट और 59,800 पर रेजिस्टेंस है।
मुंबई और जहां भी वोटिंग हो, जरूर वोट करें। जहां वोटिंग नहीं है, वो लोग थोड़ा आराम करें। मुंबई से बाहर वाले चाहें तो 4 दिन का वीकेंड बनाएं। बाजार में कोई पोजीशन लेकर नहीं जाएं। अगर पोजीशन लेकर जा ही रहें हैं तो पोजीशन को हेज जरूर करें। मेटल, PSU बैंक और कैपिटल मार्केट शेयर अब भी बेस्ट थीम हैं
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।