Trading plan : निफ्टी की मंथली एक्सपायरी से एक दिन पहले बाजार में तेजी की रफ्तार बढ़ी है। निफ्टी करीब 200 प्वाइंट चढ़कर 24100 के पार चला गया है। बैंक निफ्टी भी हरे निशान में लौटा है। 1.5 फीसदी से ज्यादा की तेजी के साथ मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स आउटपरफॉर्म कर रहे हैं। वोलैटिलिटी INDIA VIX करीब 6% फिसला है। गर्मियों में बिजली की डिमांड बढ़ने से पावर शेयरों में तेजी का मोमेंटम कायम है। टोरेंट पावर 6% उछाल के साथ वायदा के टॉप गेनर्स में शामिल है। साथ ही JSW एनर्जी,टाटा पावर और INOX WIND में भी चार फीसदी से ज्यादा की तेजी है।
