Train Cancelled: बारिश और बाढ़ के कारण रेल से यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए परेशानी बढ़ गई है। दिल्ली और यूपी में आज भी हालातों में सुधार नहीं हुआ है। दिल्ली में यमुना नदी की तरफ से जाने वाली ट्रेनों के लिए आना-जाना मुश्किल हो गया है। बारिश, बाढ़ के कारण अमृतसर, चंडीगढ़, देहरादून, दिल्ली जाने या आने वाली ट्रेनों पर ज्यादा असर पड़ा है। यही कारण है कि रेलवे ने कई ट्रेनों को कल तक के लिए कैंसिल कर दिया है। कई ट्रेनों को डायवर्ट कर दिया है। यहां नीचे उन ट्रेनों के नंबर और नाम की लिस्ट दी है जिन्हें कैंसिल कर दिया गया है या डायवर्ट कर दिया गया है।
