DA Hike: त्रिपुरा सरकार ने राज्य के कर्मचारियों और पेंशनर्स को बड़ी राहत दी है। मुख्यमंत्री माणिक साहा ने शुक्रवार को महंगाई भत्ते (DA) में 3% की बढ़ोतरी की घोषणा की। यह बढ़ोतरी 1 अप्रैल 2025 से लागू होगी। इस बढ़ोतरी के बाद राज्य सरकार के कर्मचारियों को अब 33% डीए मिलेगा, जो पहले 30% था। मुख्यमंत्री ने विधानसभा में कहा कि इस फैसले से सरकार पर सालाना 300 करोड़ रुपये का अतिरिक्त वित्तीय भार आएगा।
