देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में मंगलवार दोपहर एक दर्दनाक हादसा हो गया। बता दें कि, मंगलवार 30 जून को मुंबई के चेंबूर इलाके में एक बड़ा पेड़ स्कूल बस पर गिर गया। इस हादसे में 11 साल के एक बच्चे की मौत हो गई, जबकि चार अन्य बच्चे घायल हो गए। यह घटना चेंबूर के रोड नंबर-11 पर हुई। उस समय स्कूल बस में 12 बच्चे सवार थे। हादसे के तुरंत बाद बस के कंडक्टर और आसपास मौजूद लोगों ने तेजी से राहत कार्य शुरू किया। उनकी मदद से सभी बच्चों को बस से सुरक्षित बाहर निकाला गया।
