Get App

सरकार जल्द लॉन्च करेगी नया Aadhar app, जानिए क्या-क्या ऑनलाइन अपडेट कर पाएंगे आप

UIDAI नया e-Aadhar ऐप लॉन्च करने जा रहा है। इसमें AI, फेस आईडी और QR कोड वेरिफिकेशन जैसी आधुनिक सुविधाएं होंगी। यूजर्स नए ऐप से कई पर्सनल डिटेल ऑनलाइन अपडेट कर पाएंगे, जिनके लिए अभी उन्हें आधार सेवा केंद्र जाना होता है। जानिए पूरी डिटेल।

Edited By: Suneel Kumarअपडेटेड Sep 27, 2025 पर 4:50 PM
सरकार जल्द लॉन्च करेगी नया Aadhar app, जानिए क्या-क्या ऑनलाइन अपडेट कर पाएंगे आप
नए 'e-Aadhar app' में कई आधुनिक तकनीक होंगी। जैसे कि AI, फेस आईडी लॉगिन और QR कोड वेरिफिकेशन।

यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (UIDAI) एक नया आधार ऐप लॉन्च करने की तैयारी में है। नया ऐप यूजर्स के लिए आसान, सुरक्षित और यूजर-फ्रेंडली एक्सपीरियंस देने का वादा करता है। आइए जानते हैं कि नए e-Aadhar app कब तक लॉन्च होगा और इसमें क्या खास होगा।

नए e-Aadhar app में क्या खास है?

नए 'e-Aadhar app' में कई आधुनिक तकनीक होंगी। जैसे कि AI, फेस आईडी लॉगिन और QR कोड वेरिफिकेशन। इसका मतलब है कि यूजर्स अब सिर्फ अपने चेहरे को स्कैन करके लॉगिन कर सकेंगे।

आधार यूजर्स ऐप पर सीधे अपने नाम, पता और जन्मतिथि जैसी पर्सनल डिटेल अपडेट कर सकेंगे। साथ ही, आधार डाउनलोड कर सकेंगे, अपडेट हिस्ट्री देख सकेंगे और होम डिलीवरी के लिए PVC आधार कार्ड भी ऑर्डर कर सकेंगे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें