Fixed Deposit: उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक (Ujjivan Small Finance Bank - SFB) ने 2 करोड़ रुपये से कम के Fixed Deposit पर ब्याज दरों को रिवाइज कर दिया है। बैंक की नई दरें 19 मई 2022 से लागू हो चुकी है। अब बैंक अपनी FD पर 2.90 प्रतिशत से लेकर 6.00 प्रतिशत तक ब्याज ऑफर कर रहा है। इसमें सीनियर सिटिजन को 3.4 प्रतिशत से 6.5 प्रतिशत ब्याज मिल रहा है। अब 990 दिनों में मैच्योर होने वाली FD पर आम जनता को अधिकतम 7.10 प्रतिशत और सीनियर सिटिजन को 7.60 प्रतिशत का अधिकतम ब्याज मिल रहा है। बैंक 7 दिन से लेकर 10 साल तक की FD दे रहा है।
