Ujjwala Yojana 2.0: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उज्ज्वल गैस योजना के दूसरे चरण की शुरुआत उत्तर प्रदेश के महोबा जिले से की है। इसके पहले भी उज्ज्वला गैस योजना के पहले चरण की शरुआत यूपी से ही हुई थी और इसके लिए बलिया जिले का चुनाव किया गया था।

Ujjwala Yojana 2.0: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उज्ज्वल गैस योजना के दूसरे चरण की शुरुआत उत्तर प्रदेश के महोबा जिले से की है। इसके पहले भी उज्ज्वला गैस योजना के पहले चरण की शरुआत यूपी से ही हुई थी और इसके लिए बलिया जिले का चुनाव किया गया था।
मोदी सरकार ने उज्ज्वला योजना के दूसरे चरण को पहले चरण की तुलना में काफी बेहतर कर दिया है। दूसरे चरण के तहत सबसे बड़ी सुविधा ये दी गई है कि कनेक्शन (lpg gas connection) के लिए राशन कार्ड या कोई अन्य एड्रेस प्रूफ देने की जरूरत नहीं (lpg gas connection without address proof) होगी।
क्या है उज्ज्वला योजना
प्रधानमंत्री उज्जवला योजना (PM Ujjwala Yojana) गरीबी रेखा से नीचे जीवन गुजारने वाले लोगों को ध्यान में रखकर शुरू किया गया था। गरीबी रेखा से नीचे के परिवारों के लिए 1 मई 2016 को शुरू की गई थी। पहले चरण में करीब 8 करोड़ महिलाओं को LPG कनेक्शन दिए गए। अब इस योजना में विस्तार कर दिया गया है। अब इस योजना के तहत LPG कनेक्शन पाने वाले लाभार्थी को चूल्हा भी फ्री में मिल रहा है।
इन डॉक्यूमेंट्स की होगी जरूरत
उज्ज्वला गैस कनेक्शन के लिए अगर आप अप्लाई कर रहे हैं तो आधार कार्ड होना जरूरी है। वहीं राज्य सरकार द्वारा जारी बीपीएल कार्ड होना चाहिए। इसके साथ ही बैंक में अकाउंट होना चाहिए। अप्लाई करते समय महिला के परिवार में किसी के पास LPG कनेक्शन नहीं होना चाहिए।
जानिए कैसे करें अप्लाई
सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट pmuy.gov.in पर विजिट करना होगा। यहां पर आपको ऊपर की तरफ Apply For New Ujjwala 2.0 कनेक्शन पर क्लिक करना होगा। अब आपको तीन अलग-अलग कंपनियों (HP, Indane और भारत पेट्रोलियम) का ऑप्शन आएगा। यहां आप उस विकल्प पर क्लिक करें जिस कंपनी की गैस एजेंसी नजदीक हो। इसके बाद आपसे कुछ जरूरी जानकारी मांगी जाएगी। उसे सावधानी पूर्वक भरने के बाद सब्मिट कर दें। फिर डॉक्यूमेंट्स वेरिफाई होने के बाद आपके नाम पर LPG कनेक्शन जारी हो जाएगा। इसके अलावा आप एजेंसी पर ऑफलाइन भी अप्लाई कर सकते हैं।
सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।