Get App

Unemployment Allowance Scheme: बेरोजगार युवाओं के लिए हिमाचल सरकार का बड़ा ऐलान, हर महीने ₹1000-1500 मिलेगा भत्ता

Unemployment Allowance Scheme: भारत में नौकरी खोने या लंबे समय तक बेरोजगार रहने की स्थिति कई परिवारों के लिए बड़ी चुनौती बन जाती है। ऐसे समय में हिमाचल सरकार की बेरोजगारी भत्ता योजना (Unemployment Allowance Scheme) लोगों को आर्थिक सहारा देती है।

Shradha Tulsyanअपडेटेड Jan 15, 2026 पर 7:27 PM
Unemployment Allowance Scheme: बेरोजगार युवाओं के लिए हिमाचल सरकार का बड़ा ऐलान, हर महीने ₹1000-1500 मिलेगा भत्ता

देश में बेरोजगारी की मार झेल रहे पढ़े-लिखे युवाओं के लिए हिमाचल प्रदेश सरकार ने एक सशक्त योजना शुरू की है। बेरोजगारी भत्ता योजना के तहत योग्य बेरोजगारों को अधिकतम दो साल तक मासिक वित्तीय सहायता दी जाती है, ताकि वे नौकरी की तलाश में बिना आर्थिक चिंता के आगे बढ़ सकें। सामान्य युवाओं को ₹1,000 और दिव्यांगों को ₹1,500 मासिक मिलता है, जो कुल मिलाकर ₹24,000 से ₹36,000 तक की मदद बनती है। यह योजना नौकरी के खाली समय को स्किल बिल्डिंग का मौका देती है।

क्या है बेरोजगारी भत्ता योजना?

योजना की खासियत यह है कि राशि सीधे बैंक खाते में आती है, जिससे रोजमर्रा के खर्च आसानी से चलते हैं। हिमाचल के मूल निवासियों के लिए यह वरदान साबित हो रही है, जहां पहाड़ी इलाकों में नौकरी के अवसर सीमित हैं। लाभ लेने के लिए कुछ मुख्य शर्तें भी रखी गईं हैं जैसे उम्र 20-35 वर्ष होनी अनिवार्य है इसके साथ ही लाभार्थी 12वीं पास जरूर होना चाहिए। रोजगार कार्यालय में कम से कम एक साल का रजिस्ट्रेशन, परिवार की सालाना आय ₹2 लाख से कम, और कोई नौकरी या स्वरोजगार न होना यह काफी जरूरी है। सरकारी नौकरी से बर्खास्तगी या आपराधिक रिकॉर्ड वालों को अयोग्य माना जाता है। दिव्यांगों (50% से अधिक) को अतिरिक्त लाभ मिलता है।

आवेदन की आसान प्रक्रिया

- हिमाचल प्रदेश श्रम एवं रोजगार विभाग की वेबसाइट पर जाएं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें