Union Bank of India ने सस्ते किये लोन! होम, कार और पर्सनल लोन की EMI होगी कम

Union Bank of India: अगर आप घर खरीदने, गाड़ी लेने या पर्सनल लोन लेने की योजना बना रहे हैं, तो यह खबर आपके काम की है। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने अपने चुनिंदा रिटेल लोन पर ब्याज दरें घटाने का ऐलान किया है

अपडेटेड Dec 24, 2025 पर 2:30 PM
Story continues below Advertisement
Union Bank of India: अगर आप घर खरीदने, गाड़ी लेने या पर्सनल लोन लेने की योजना बना रहे हैं, तो यह खबर आपके काम की है।

Union Bank of India: अगर आप घर खरीदने, गाड़ी लेने या पर्सनल लोन लेने की योजना बना रहे हैं, तो यह खबर आपके काम की है। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने अपने चुनिंदा रिटेल लोन पर ब्याज दरें घटाने का ऐलान किया है। नई दरें 18 दिसंबर 2025 से लागू हो गई हैं। हाल के मौद्रिक पॉलिसी में ढील के बाद ज्यादातर बैंक अपना लोन सस्ता कर रहे हैं। अब ऐसा करने वाले बैंकों की लिस्ट में यूनियन बैंक का नाम भी शामिल हो चुका है। इससे पहले SBI, HDFC और केनरा बैंक भी अपना लोन सस्ता कर चुके हैं।

बैंक ने होम लोन, कार लोन और पर्सनल लोन तीनों पर ब्याज दरों में कटौती की है। होम लोन की ब्याज दर में 30 बेसिस प्वाइंट की कमी की गई है। अब होम लोन की शुरुआती ब्याज दर 7.15% सालाना हो गई है, जो पहले 7.45% थी। इससे घर खरीदने वालों की EMI कम होगी और लोन लेना थोड़ा आसान हो जाएगा।

वहीं, कार लोन की ब्याज दर में 40 बेसिस प्वाइंट की कटौती की गई है। अब कार या अन्य कार लोन की शुरुआती दर 7.50% सालाना होगी, जो पहले 7.90% थी। इसका सीधा फायदा उन लोगों को मिलेगा जो नई गाड़ी खरीदने का प्लान बना रहे हैं।


सबसे बड़ी राहत पर्सनल लोन लेने वालों को मिली है। पर्सनल लोन की ब्याज दर में 160 बेसिस प्वाइंट की बड़ी कटौती की गई है। अब पर्सनल लोन की शुरुआती ब्याज दर 8.75% सालाना हो गई है, जो पहले 10.35% थी। इससे मेडिकल, शादी या अन्य निजी जरूरतों के लिए लोन लेने वालों की EMI काफी कम हो सकती है।

इसके अलावा, बैंक ग्रीन फाइनेंस को बढ़ावा देने के लिए ग्रीन होम लोन और ग्रीन व्हीकल लोन पर 0.10% सालाना की एक्स्ट्रा छूट भी दे रहा है।

दरअसल, यह फैसला ऐसे समय आया है जब रिजर्व बैंक ने 5 दिसंबर 2025 को रेपो रेट में 25 बेसिस प्वाइंट की कटौती की थी। 2025 में यह चौथी कटौती थी और पूरे साल में कुल 1.25% की कमी हो चुकी है। इसी वजह से बैंक भी ग्राहकों को सस्ते लोन का फायदा दे रहे हैं। हालांकि, ये दरें ग्राहक की क्रेडिट प्रोफाइल और पात्रता पर निर्भर करेंगी।

EPFO का बड़ा फैसला! गलत पेंशन कटौती से कर्मचारियों को नहीं होगा नुकसान, जारी हुई नई गाइलाइंस

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।