Union Budget 2026: भारत में बजट सिर्फ आंकड़ों का डॉक्यूमेंट नहीं होता, बल्कि यह तय करता है कि आने वाले साल में देश की अर्थव्यवस्था किस दिशा में आगे बढ़ेगी। हर साल केंद्र सरकार बजट को संसद में पेश करती है। इसमें सरकार यह साफ करती है कि उसने बीते वित्तीय वर्ष में कितना पैसा कमाया और कहां-कहां खर्च किया। साथ ही अगले साल के लिए उसकी कमाई और खर्च का अनुमान क्या है।
