Credit card: यूनिटी बैंक और भारतपे ने लॉन्च किया इंडिया का पहला EMI क्रेडिट कार्ड, जानिए इसके फायदें

यूनिटी बैंक और भारतपे ने नेशनल पेमेंट्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) के साथ मिलकर इस कार्ड को डेवलप किया है। इस कार्ड को यूनिफायड इंटरफेस (UPI) से लिंक किया जा सकता है। इससे ग्राहक देशभर में ज्यादातर तरह की खरादारी के पेमेंट के लिए इस कार्ड का इस्तेमाल कर सकता है

अपडेटेड Aug 28, 2025 पर 4:05 PM
Story continues below Advertisement
आप यह क्रेडिट कार्ड बनवाना चाहते हैं तो आपको किसी तरह की ज्वाइनिंग फीस नहीं चुकानी होगी। किसी तरह की एनुअल फीस भी नहीं लगेगी।

यूनिटी स्मॉल फाइनेंस बैंक (यूनिटी बैंक) और भारतपे ने मिलकर ईएमआई-आधारित क्रेडिट कार्ड लॉन्च किया है। यह क्रेडिट कार्ड ग्राहक को पूरा बिल चुकाने या बिल अमाउंट को ईएमआई में कनवर्ट करने का विकल्प देता है। इसे रूपे नेटवर्क पर इंडिया का पहले ईएमआई आधारित क्रेडिट कार्ड बताया गया है।

NPCI के साथ मिलकर डेवलप किया गया

यूनिटी बैंक और भारतपे ने नेशनल पेमेंट्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) के साथ मिलकर इस कार्ड को डेवलप किया है। इस कार्ड को यूनिफायड इंटरफेस (UPI) से लिंक किया जा सकता है। इससे ग्राहक देशभर में ज्यादातर तरह की खरादारी के पेमेंट के लिए इस कार्ड का इस्तेमाल कर सकता है। ग्राहक इस कार्ड के जरिए बिल का पेमेंट 12 महीनों तक की EMI में कर सकता है। इस कार्ड के इस्तेमाल पर मिलने वाले रिवॉर्ड को BharatPe ऐप पर रिडीम कराया जा सकता है।


किसी तरह की ज्वाइनिंग फीस नहीं

अगर आप यह क्रेडिट कार्ड बनवाना चाहते हैं तो आपको किसी तरह की ज्वाइनिंग फीस नहीं चुकानी होगी। किसी तरह की एनुअल फीस भी नहीं लगेगी। इतना ही नहीं किसी तरह का फोरक्लोजर चार्ज भी नहीं लगेगा। इस कार्ड पर ग्राहक को कुछ अतिरिक्त बेनेफिट्स भी मिलेंगे। कंप्लिमेंटरी डोमेस्टिक और इंटरनेशनल लाउन्ज एक्सेस मिलेगा। इसके अलावा प्रिवेंटिव हेल्थ चेक-अप की सुविधा भी मिलेगी। इसलिए यह कार्ड ऐसे ग्राहकों के लिए काफी फायदेमंद साबित होगा, जो समय-समय पर हेल्थ चेक-अप कराते हैं।

तय समय से पहले EMI पेमेंट करने की इजाजत

यूनिटी बैंक और भारतपे ने कहा है कि यह कार्ड बड़ी खरीदारी का पेमेंट ग्राहक को अपनी सुविधा से करने का मौका देता है। साथ ही सभी तरह के चार्जेज पर पूरी पारदर्शिता होती है। अगर ग्राहक EMI का पेमेंट तय समय से पहले करना चाहता है तो वह बगैर किसी पेनाल्टी कर सकता है। नौकरी करने वाले लोग और सेल्फ एंप्लॉयड दोनों ही इस क्रेडिट कार्ड को बनवा सकते हैं। अगर आप इस क्रेडिट कार्ड को बनवाना चाहते हैं तो आप भारतपे ऐप के जरिए अप्लाई कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें: ज्वाइंट होम लोन लेने के कई फायदें हैं, लेकिन इन बातों को जानने के बाद लें फैसला

सोच-समझकर करना होगा इस्तेमाल

एक्सपर्ट्स का कहना है कि चूंकि इस कार्ड पर हर बड़ी खरीदारी को ईएमआई में कनवर्ट करने की सुविधा उपलब्ध है, जिससे ग्राहक बगैर ज्यादा सोचेसमझे बड़ी खरीदारी के लिए प्रेरित हो सकता है। इससे व्यक्ति पर ज्यादा EMI पेमेंट की जिम्मेदारी आ सकती है। इसका मतलब है कि अगर इस कार्ड का इस्तेमाल सही तरीके से नहीं किया गया तो ग्राहक कर्ज के जाल में फंस सकता है। अगर आप यह क्रेडिट कार्ड बनवाना चाहते हैं तो आपको इसके इस्तेमाल में सावधानी बरतनी होगी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।