UP Election 2022: पीएम मोदी आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए BJP कार्यकर्ताओं से करेंगे बातचीत

पीएम मोदी सुबह 11 बजे उत्तर प्रदेश के BJP कार्यकर्ताओं के साथ बातचीत करेंगे

अपडेटेड Jan 18, 2022 पर 10:22 AM
पीएम मोदी BJP कार्यकर्ताओं से करेंगे बातचीत

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) मंगलवार को वाराणसी के भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party -BJP) के कार्यकर्ताओं से बातचीत करेंगे। बता दें कि कोरोना वायरस महामारी के चलते चुनाव आयोग (Election Commission of India -ECI) ने 22 जनवरी तक रोड शो और रैली करने पर रोक लगा दी है।

उत्तर प्रदेश BJP की ओर से ट्वीट कर कहा गया है कि पीएम मोदी सुबह 11 बजे BJP कार्यकर्ताओं के साथ वर्चुअली (virtually) यानी ऑनलाइन बातचीत करेंगे।

चुनाव आयोग द्वारा पिछले हफ्ते उत्तर प्रदेश में विधान सभा चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ पीएम मोदी की पहली बातचीत होगी। पार्टी के कार्यकर्ताओं से बातचीत के लिए अपने सुझआव, विचार, इनपुट और सवाल ऐप में कमेंट सेक्शन में शेयर करने के लिए कहा गया है। पीएम मोदी बातचीत के दौरान इन बातों का जिक्र कर सकते हैं।

UP Election 2022: 'राम को लाए हैं' से लेकर 'जनता पुकारती है' तक... देखिए कैसे यूपी में गानों के जरिए माहौल बनाने में जुटी राजनीतिक पार्टियां


बता दें कि उत्तर प्रदेश में 402 विधान सभा सीटें हैं। इन सीटों में सात चरणों में चुनाव कराए जाएंगे। पहले चरण की वोटिंग 10 फरवरी को होगी। इसके बाद 14,20,23,27 फरवरी, 3 मार्च और 7 मार्च को वोटिंग की जाएगी। 10 मार्च को वोटों की गिनती की जाएगी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।