Get App

UPI लेनदेन पर MDR लागू करने में हो सकती है और देरी, UP समेत 5 राज्यों के चुनाव होंगे वजह

सितंबर में घोषित किए गए प्रस्ताव के तहत, मर्चेंट्स के लिए 2,000 रुपये से अधिक के UPI लेनदेन पर MDR लागू होने वाला है। छोटे पेमेंट्स पर कोई शुल्क नहीं लगेगा। दो व्यक्तियों के बीच लेनदेन फ्री रहेगा, फिर चाहे भेजी गई राशि कितनी भी हो

Edited By: Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Nov 19, 2026 पर 10:54 AM
UPI लेनदेन पर MDR लागू करने में हो सकती है और देरी, UP समेत 5 राज्यों के चुनाव होंगे वजह
इससे पहले भी UPI ट्रांजेक्शन पर MDR लागू करने को टाला जा चुका है।

2,000 रुपये से अधिक के UPI लेनदेन पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) लागू करने में और देरी हो सकती है। फाइनेंशियल एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट में इंडस्ट्री के सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि ऐसा 2027 में 5 राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों के कारण हो सकता है। सरकार को व्यापारियों और व्यापार संघों की ओर से विरोध की चिंता है। अगले साल उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर में विधानसभा चुनाव होने हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक, वैसे तो चुनिंदा UPI ट्रांजेक्शंस पर MDR लागू करने के लिए रेगुलेटरी और ऑपरेशनल स्तर पर ज्यादातर तैयारी पूरी हो चुकी है, लेकिन सरकार, भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) और नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) अभी तक इसे लागू करने की तारीख पर सहमत नहीं हो पाए हैं। अगर समय रहते कोई सहमति नहीं बनी, तो इसे लागू करने का काम उत्तर प्रदेश चुनावों के बाद तक टाला जा सकता है। लेकिन जरूरी नहीं है कि ऐसा हो ही।

इससे पहले भी MDR लागू करने को टाला जा चुका है। पहले सरकार ने 15 अक्टूबर 2026 से मर्चेंट्स के लिए 2,000 रुपये से अधिक के UPI (यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस) लेनदेन पर 0.4 प्रतिशत MDR लागू करने की योजना बनाई थी। लेकिन फिर UPI एंड सर्विसेज स्टीयरिंग कमेटी ने त्योहारी सीजन और ऑपरेशनल चुनौतियों का हवाला देते हुए इसे दिवाली के बाद तक टालने का फैसला किया। उस समय NPCI ने कहा था कि नई तारीख की जानकारी अलग से दी जाएगी।

किस UPI लेनदेन पर नहीं लगेगा MDR

सब समाचार

+ और भी पढ़ें